Home Interior %e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82 %e0%a4%ab%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%98%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a5%8b 112110600024_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपावली : ऐसे सजाएं फूलों से घर को...

रंगोली स्टिकर्स से सजाएं घर की देहलीज

Advertiesment
दीपावली सजावट
दीपावली के दिन घर को फूल और रंगोली से सजाने का रिवाज है। फूल और रंगोली को यदि सही तरीके से घर में सजाया जाए तो दीपावली के त्योहार में चार चांद लग जाते हैं। आओ जानते हैं कुछ टिप्स।

1. फूलों से सजावट : घर के सभी दरवाजों और खिड़कियों को इस बार गेंदों के फूल के अलवा अन्य फूलों से भी सजाएं। आजकल बाजार में अनेक प्रकार से डेकोरेट की हुई फूल मालाएं और फूलदान मिलते हैं।

घर की सजावट करते समय कमरे के रंग और आकार का हमेशा ध्यान रखे। परदों के अनुसार ही फूलों एवं फूलदान का चयन करें।

फूलों की सजावट के समय पत्तियों के महत्व को भी समझे। द‍ीपावाली पर आम के पत्तों के तोरण और केले के शंख से द्वार सजाना चाहिए। इससे घर को पारंपरिक लुक मिलेगा।
webdunia
FILE

2. रंगों से सजावट : दीपावली के अवसर पर घरों में रंग-रोगन, द्वार पर तोरण तथा घरों के ओटले पर रंगबिरंगी रंगोली सजाई जाती है। रंगोली फ्री हेंड और डॉटेड दो प्रकार से बनाई जाती है।

अपने कमरे और आंगन की साइज के अनुसार ही रंगोली बनाएं। रंगोली बनाने के झंझट से मुक्ति चाहने वालों के लिए अपनी घर की देहरी को सजाने का 'रेडिमेड रंगोली' एक बेहतर तरीका है।

रेडिमेड रंगोली में छपे-छपाए तैयार रंगोली स्टिकर्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपने घरों के अंदर या देहलीज के बाहर फर्श पर चिपका सकते हैं।

इसके अलावा बाजार में प्लास्टिक पर बिंदुओं के रूप में उभरी हुई आकृतियां मिलती हैं, जिसे जमीन पर रखकर उसके ऊपर रंग डालने से जमीन पर सुंदर आकृति उभर कर सामने आती है।

- वेबदुनिया डेस्क

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi