Home Interior %e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87 %e0%a4%ad%e0%a5%80 %e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82 %e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%b8 110051100014_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परदे भी हैं खास

Advertiesment
वामा
ND
परदे घर की सजावट में चार चाँद लगाते हैं। इसलि‍ए उनके चुनाव में भी कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है:

परदे हमेशा अच्छी क्वालिटी के फेब्रिक के ही खरीदें। इससे ये अधिक दिनों तक चलेंगे तथा मजबूत भी रहेंगे। इसके लिए पॉलिएस्टर, एम्बोस, सिल्क, रॉ सिल्क आदि ही चुनें।

दैनिक उपयोग वाले परदे हमेशा बड़ी-बड़ी प्रिंट के तथा थोड़े खिले हुए कलर में लगाएँ। इससे वे हमेशा नए जैसे दिखेंगे।

यदि आप बच्चों के कमरे में परदे लगा रही हैं तो उनका प्रिंट टेडी, कार्टून, टॉयज आदि वाला लगाएँ। इससे बच्चों में उसे देखने का उत्साह बना रहेगा।

गर्मी के दिनों में हल्के रंग एवं सर्दी के दिनों में गहरे रंग के परदे लगाएँ।

आप परदे में नीचे की ओर चौड़ी फ्रिल लगाकर भी परदों को नया लुक दे सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi