Home Interior %e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b0%e0%a4%bf%e2%80%8d%e0%a4%9a %e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%95 110082400046_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परदों को दें रि‍च लुक

Advertiesment
वामा
ND
दो अलग-अलग रंग के कपड़ों से डबल शेड तैयार किया जाता है। इसके अलावा स्क्रीनिंग स्टाइल में आधे परदे मोटे कपड़े के और आधे परदे बहुत पतले मटेरियल में तैयार किए जाते हैं। रॉड से मैच करती लेस लगा कर भी आइलेट परदों को स्मार्ट लुक दिया जाता है। कई तरह की एसेसरीज भी मार्केट में उपलब्ध है।

प्लेन परदों में इस तरह की एसेसरीज का ज्यादा इस्तेमाल होता है। इससे परदे कॉफी रीच लुक देते हैं। परदों की एसेसरीज में वुडन क्लचेस, डोरियॉं, आर्टीफिशियल फ्लॉवर, सॉफ्ट टॉय शामिल है। वे बताते हैं कि कर्टन एसेसरीज में वुडन क्लच ग्राहक सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

वुडन क्लच में लकड़ी का बेस होता है, जिसे क्रिस्टल, मोती से डेकोरेट किया जाता है। सॉफ्ट टॉयज का प्रयोग इन दिनों लोग कम करने लगे हैं। कर्टन में कंट्रास कलर के एसेसरीज ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi