Home Interior %e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%9f %e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b0 %e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%8b %e0%a4%a4%e0%a5%8b 110031000100_1.htm

shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्लैट अगर छोटा हो तो

Advertiesment
वामा
ND
ND
फ्लैट छोटा हो या बड़ा, चाहिए तो सब कुछ, लेकिन यदि आप चाहें तो अपने छोटे से फ्लैट में भी यह सब चीजें आसानी से रख सकती हैं, लेकिन इसके लिए एक प्रापर प्लानिंग की जरूरत है। हम आपको बताते हैं छोटे से फ्लैट को सजाने संबंधी कुछ महत्वपूर्ण बाते -

* भारी दिखने वाले फर्नीचर से बचें, ये कमरे को भरा-भरा लुक देते हैं। फर्नीचर का कद छोटा रखें।

* सोफा एल शेप में रखें, जिससे बाकी दोनों कोने खाली रहेंगे।

* वॉल टू वॉल कार्पेट की जगह सोफे के बीच में कार्पेट बिछाएँ।

* दीवारों का रंग हल्का रखें। गहरे रंग की दीवारें कमरे की सुन्दरता को बिगाड़ देती हैं।

* म्यूजिक सिस्टम, टीवी आदि के लिए हाथ की पहुँच के अन्दर दीवार में शेल्फ बनवाएँ, इससे आपको अलग से स्टैंड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

* प्रकाश व्यवस्था ऐसी रखें, जिससे आपके कमरे के महत्वपूर्ण हिस्से, जैसे म्यूजिक सिस्टम, कोने में सजा गुलदान, दीवार पर लगी पेंटिंग इत्यादि हाइलाइट हों।

* छोटे कमरे में लंबे फर्नीचर न रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi