बारिश के मौसम में घर में लाइट वेट परदे लगाने चाहिए। कई बार बौछार में ये गीले हो जाते हैं। इससे उन्हें सूखने में काफी समय लगता है, इसलिए बरसात के समय सिंथेटिक, सिल्क और नेट के परदे लगाना चाहिए। बारिश में कपड़े के परदों की जगह रोलिंग ब्लाइंड का भी यूज किया जा सकता है।
प्लास्टिक होने की वजह से इसमें गीलेपन की शिकायत नहीं होती। इसके अलावा इस मौसम में घर के बाहर तो काफी हरियाली होती है, ऐसे में लाइट कलर गुड लुक देता है। लाइट कलर में पिंक, यलो, लाइट ग्रीन कलर यूज कर सकते हैं।