कीचन में सिंक के पास भी बारिश में अक्सर नमी आ जाती है, जिससे फफूंदी लग जाती है और बदबू भी आती है। सिंक के पास लगी टाइल्स और सिंक के बीच गैप होने की वजह से पानी आने लगता है।
कई बार महिलाएं सिंक में बर्तन जूठे छोड़ देती है, जिससे सिंक का पाइप जाम हो जाता है और पानी रिसता है, जो बाद में सिपेज का रूप ले लेता है। बर्तन रखते या धोते समय हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि सिंक में कचरा जमा न हो।
फफूंद और काई लगने पर चूना पोतने से फायदा होता है। बारिश में कीड़े, मक्खी की समस्या भी लगभग सभी घरों में होती है। इसके लिए प्रतिदिन फिनाइल, ओडोनिल, डामर गोली से सफाई करना चाहिए।