Home Interior %e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%9a%e0%a4%a8 107042100051_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मॉड्यूलर किचन

Advertiesment
मॉड्यूलर किचन रसोई घर
हर गृहिणी की पहली इच्छा होती है कि उसके घर का किचन उसकी इच्छा के अनुरूप सुव्यवस्थित तरीके से बनाया जाए। किचन कई तरह के बनाए जाते हैं। इसी में से एक बहुप्रचलित है मॉड्यूलर किचन। इसकी प्रमुख विशेषता है यह आकर्षक, सुसज्जित एवं साफसुथरा दिखता है। आजकल मॉड्यूलर किचन बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। मॉड्यूलर किचन का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह इस प्रकार से डिजाइन किया जाता है कि छोटी जगहों में करीने से एवं ज्यादा से ज्यादा सामान रखा जा सके।

रसोई घर के नाप के अनुसार और ग्राहक की जरूरत के अनुसार मॉड्यूलर बनाए जाते हैं, जो कि लेमिनेटेड पार्टीकल बोर्ड से बने होते हैं। यह मजबूत व टिकाऊ तो होते ही हैं, साथ ही इसमें सफाई भी आसानी से होती है और दीमक व कॉकरोच की भी समस्या नहीं होती। इसमें हर बर्तन के लिए निश्चित जगह होती है, जैसे भारी बर्तन के लिए रोलिंग स्टैण्ड, हल्के बर्तन के लिए अगल स्टैण्ड। साथ ही सिंक यूनिट एवं बड़े डिब्बों के लिए बड़ी जगह वाली यूनिट एवं छोटे डिब्बों के लिए कम जगह वाली यूनिट।

इस तरह का किचन बनवाने के लिए घर में तोड़फोड़ की भी जरूरत नहीं पड़ती। इस तरह का किचन 800 रु. प्रति वर्गफुट के हिसाब से बनता है। अलग-अलग यूनिट के उपकरण लगाए जाते हैं। जिस दिन रसोई घर बनकर तैयार होता है, उसी दिन से खाना पकाने का काम शुरू किया जा सकता है। किचन बनवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए-

1. किचन निर्माण में जो भी सामान इस्तेमाल किया गया है, वह पानी और आग रोधक हो।
2. जो भी हार्डवेयर्स इस्तेमाल में लाएं, जैसे हैंडल, ड्राअर स्लाइड्स इत्यादि सभी अच्छी क्वालिटी के हों।
3. रसोई घर में सामान रखने के लिए भरपूर स्टोरेज स्पेस हो।
4. रखरखाव आसान हो। बेस यूनिट बाहर निकलने वाली या ट्रॉलीनुमा हो जिससे उनकी सफाई आसानी से की जा सके।
5. किचन का स्लैब या प्लेटफॉर्म आपकी लंबाई के अनुसार हो, न अधिक नीचा और न ही बहुत ऊंचा। दोनों ही स्थिति में थकावट अधिक होगी।
6. डिश वाशर के नीचे एक प्लेटफॉर्म बनाएं, जिससे वह लगभग 6 इंच ऊंचा हो जाए, इससे बर्तन धोते समय आपकी कमर पर जोर नहीं पड़ेगा।
7. किचन में फ्रिज, कुकिंग रेंज और सिंक पास ही हों। यह तीनों ही अत्यधिक प्रयोग में आने वाले आइटम हैं। यदि इनके बीच दूरी ज्यादा होगी तो आप अनावश्यक रूप से थकेंगी।
8. प्लेटफॉर्म दाग, धब्बेरहित एवं स्क्रेचप्रूफ हो। किचन हवादार और रोशनी से भरपूर हो।
9. एग्जास्ट फैन जरूर लगवाएं।

इस तरह के किचन बनवाकर आप अपने किचन को आकर्षक बना सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi