Home Interior %e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95 %e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82 %e0%a4%98%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87 111053100052_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोजाइक से सजाएं घर के कोने

Advertiesment
वामा
ND
वैसे आजकल मार्केट तरह-तरह की चीजों से भरा पड़ा है। हर चीज को ग्राहक के सामने एक नए ढंग से परोसा जाता है। चाहे वह खाना हो या साजो-सज्जा का सामान। ऐसे में कुछ लेने के लिए मन मचलना तो स्वाभाविक ही है। इन्हीं में से एक है मोजाइक जिसका चलन आजकल जोरों पर है।

उदाहरण के तौर पर आप इसे रसोई में गैस के पास लगा सकती हैं या अपने बाथरूम का लुक बदलने के लिए उसमें मोजाइक सिंक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मोजाइक टाइल तीन तरह के होते हैं - मोजाइक ग्लास, मोजाइक लाइमस्टोन और मार्बल मोजाइक। मोजाइक ग्लास की अनूठी टिमटिमाती हुई सी बनावट होती है जो लिविंग रूम के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें अलग-अलग रंगों के कांच के टुकड़ों को चिपका कर बनाया जाता है।

webdunia
ND
मार्बल मोजाइक बिल्डर द्वारा इस्तेमाल में लाया जाता है क्योंकि यह कटने और आकृति देने में आसान हैं। यह कई तरह की चीजें बनाने में उपयोगी साबित होते हैं जैसे मोजाइक आर्ट, पूल, टेबल आदि और बनने के बाद बेहद सुंदर लगते हैं।

ये टाइल्स कई आकार में आते हैं। इनके अलग-अलग आकार को एक साथ इस्तेमाल में लाकर बहुत अच्छे डिजाइन बन सकते हैं। वैसे इसमें जितने अच्छे डिजाइन बन सकते हैं उतनी ही यह टिकाऊ होती है। साथ ही, इसे देखभाल की ज्यादा जरूरत नहीं होती और सालों चलती है। देखा जाए तो घर के लिए यह एक अच्छा निवेश है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi