Home Interior %e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%88 %e0%a4%98%e0%a4%b0 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%ad%e0%a5%80 %e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%a7%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8 110120600040_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रसोई घर पर भी दें ध्‍यान

Advertiesment
वामा
ND
पुराने जमाने में भवन में पूरे साल के लिए अनाज संग्रह किया जाता था अथवा जरूरत का सामान हिफाजत से रखा जाता था। उसके लिए अलग कक्ष होता था।

आज के समय में जगह की कमी के कारण रसोई घर में ही भण्डारण की व्यवस्था कर ली जाती है। रसोई घर में भण्डार गृह या स्टोर रूम ईशान व आग्नेय कोण के मध्य पूर्वी दीवार के सहारे होना चाहिए।

यदि आपके घर में स्थान की सुविधा है, तो भवन के ईशान व आग्नेय कोण के मध्य पूर्व में स्टोर का निर्माण किया जाना चाहिए। रसोईघर में प्रकाश व्यवस्था का का भी खास ध्यान रखा जाना चाहिए। इस कक्ष में प्लेटफॉर्म के लिए अलग लाइटिंग तथा डाइनिंग स्पेस के लिए अलग लाइटिंग का अरेंजमेंट करना चाहिए।

आप चाहे तो प्लेटफॉर्म व ड्रावर के लिए वार्म तथा डाइनिंग स्पेस के लिए डिम लाइट का चयन कर सकते हैं। ‍रसोईघर में सूर्य के प्रकाश पर्याप्त मात्रा में हो। इसके लिए इस कक्ष की खिड़कियाँ बड़ी होना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi