Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लाल रंग से बन जाए सब खास

जब लाल रंग की हो दीवारें

Advertiesment
हमें फॉलो करें घर
NDND
लाल रंग प्यार का रंग माना जाता है। वास्तु में भी लाल रंग को सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। यदि आपके रहने का आशियाना भी लाल रंग से सजा हो तो जिंदगी में एक नया बदलाव आ जाता है। आप लाल रंग के साथ अपने घर के इंटीरियर में कई प्रकार के परिवर्तन भी कर सकते हैं।

आप चाहें तो लाल रंग के फर्नीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर लाल रंग के फूलों से अपने कमरे की शोभा बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं लाल रंग के कुछ खास प्रयोग, जो आपके कमरे को देंगे एक बेहतरीन लुक -

* लाल रंग से कमरा भरा-भरा सा लगता है। अत: कमरे की चारों दीवारों पर लाल रंग करवाने की बजाय किसी एक दीवार को लाल रंग से रंगवाना बेहतर होगा।

* यदि कमरे की दीवारों पर लाल रंग है तो कमरे में अँधेरा सा लगना स्वभाविक है। रोशनी के लिए आप कमरे में एक कतार में कई शीशे लगाएँ, जिससे रोशनी के परावर्तित होने से कमरा रोशन लगेगा।

* अगर आपके कमरे का फर्नीचर लाल रंग का है तो आप दीवार पर हल्का रंग करवाएँ तथा उस पर गहरे रंग से स्टेंसिल से कुछ दूरी पर हल्की हिजाइन बनवाएँ। इससे कमरे की खूबसूरती अधिक बढ़ जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi