Home Interior %e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%81 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ac %e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%aa%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a5%87 111060400043_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वास्तु के हिसाब से पौधे

Advertiesment
भवन निर्माण
ND

अपने घर को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए हम ढेरों जतन करते हैं। कभी घर की साज-सज्जा में कुछ नयापन लाने की कोशिश करते हैं तो कभी घर के परदों, फर्नीचर और बेडकवर्स आदि में परिवर्तन करते हैं। वैसे घर की साज-सज्जा में पौधों का भी अहम योगदान हो सकता है।

घर के भीतर और बाहर लगे हरे-भरे पौधे न सिर्फ घर को आकर्षक बनाते हैं बल्कि हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। पर इसके लिए जरूरी है कि वास्तु के हिसाब से घर में इन पौधों को रखा जाए।

साथ ही यह जानना भी बेहद जरूरी है कि वास्तु के हिसाब से किस तरह के पौधे अपने घर में लगाने चाहिए और उन्हे अपने घर के भीतर या आस-पास कहां लगाना चाहिए।

पौधारोपण का भी एक सही समय होता है। आपके घर में लगे पौधे का सही विकास हो और वह हरा-भरा रहे इसके लिए जरूरी है कि आप किसी नए पौधे को अपने घर में पूर्णिमा के आस-पास ही लगाएं।

अगर आप अपने घर के आंगन में या सामने की तरफ पेड़ लगाना चाहते हैं तो इस बात का खास खयाल रखें की पेड़ की छाया सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर पर न पड़े। क्योंकि पेड़ों की छाया सूरज की किरणों से निकलने वाली लाभकारी कॉस्मिक ऊर्जा का प्रभाव कम देती है।

अगर आप किसी पेड़ को हटाना चाहते हैं तो उसे माघ या भाद्रपद के महीने में ही हटाएं। पेड़ काटने से एक दिन पहले उस पेड़ की पूजा करें। साथ ही उस जगह पर एक नया पेड़ भी जरूर लगाएं। यह नया पेड़ तीन महीने के भीतर ही लगा लें। इस बात का भी ध्यान रखें कि पेड़ काटने पर यह उत्तरी या पूर्वी दिशा में ही गिरे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi