Home Interior %e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%b7 %e0%a4%94%e0%a4%b0 %e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a3 107042100044_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वास्तुदोष और निवारण

Advertiesment
वास्तुदोष निवारण सुख समृद्धि
अगर सभी की तरह आप भी वास्तुदोष की समस्या से परेशान है और कर्ज के भार के नीचे डूबते जा रहे हैं, या घर में सुख-समृद्धि की कमी,घर की बरकत चले जाना, या बच्चों का बार-बार बीमार पड़ना या फिर घर में पति-पत्नी, सास-बहू के बीच रोजाना होने वाली खटपट से आप परेशान है, तो घबराइए नहीं हमलेकर आए हैं आपकी समस्या का हल जो इन टिप्स की आजमाइश करके आप बना सकते हैं अपने घर में खुशनुमा माहौल और उतरे कर्ज का बोझ भी।

आइए देखते हैं- इस बार है क्या नया

* डबल बेड के पलंग पर हमेशा एक ही बड़ा गद्दा लगाए। दो अलग-अलग गद्दों का होना आपके पारिवारिक जीवन में झगड़े को बढ़ावा देता है और पति-पत्नी के मन में दरारें पैदा करता है। इसलिए हमेशा दो गद्दे लगाने से बचें।

* घर के मुख्य दरवाजा अगर अंधेरायुक्त है तो वहाँ पर उजाले के लिए बल्ब या ट्यूब लगाकर रखें। और छोटे-छोटे हरे-भरे गमलें भी रख दें। इससे आपके घर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

* घर के बाहर से आ रही नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सीढ़ियों पर हरे-हरे गुलदस्तों से सजा दें।

* उत्तर-पूर्व में अगर टॉयलेट बना हुआ है और उसे हटाना संभव नहीं है तो वहाँ पर एक-दो पौधे लगा दें। और हमेशा कम रोशनी वाला बल्ब जलाए रखें।

* अगर सीढ़ियाँ दरवाजे के पास से होकर नीचे की ओर जा रही है तो ऐसे में आखिरी सीढ़ी पर ऊँचा व बड़ा फर्श लगाकर सीढ़ियों को समाप्त कर दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मकता का अनुभव होगा।

* सोते समय सिर हमेशा दक्षिण के तरफ ही रखें।

* कमरे में दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में हमेशा भारी सामान रखें।

* हमेशा रात को सोते समय तेज रोशनी बाले बल्बों से बचें। ऐसे में जीरो वॉल्ट के बल्ब या छोटी ट्यूब का का इस्तेमाल करें। और बल्ब कलर का भी ध्यान रखें।

* बच्चों के पढ़ाई के रूम को खाली न रखते हुए जिस तरफ मुँह करके बच्चा याद करता है। उस तरफ माँ सरस्वती का बड़ा या छोटा चित्र लगाएँ। यह बच्चे के मन में पढ़ने के प्रति लगन को बढ़ाएगा।

* उत्तर-पश्चिम के क्षेत्र में अगर कोई खिड़की नहीं है तो यह रिश्तों में घुटन पैदा करता है इस स्थिति से उबरने के लिए उत्तर-पश्चिम के कोने में फेंगशुई की घंटियाँ टाँग दें।

* रसोईघर अगर प्रवेश द्वार के सामने ही है तो ऐसी स्थिति में हमेशा दरवाजे पर परदा लगाकर रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi