1. घर में यदि दीवार, फलोरिंग, सीलिंग आदि में कोई दरार हो तो उसे तुरंत भरें। वास्तु में इस प्रकार की दरारों को अशुभ माना जाता है।
2. घर की दीवारों पर कभी भी युद्ध, विनाश व उदास चेहरों वाले चित्र नहीं लगाएँ। इसके अलावा आप हरियाली, मुस्कुराहट आदि से संबंधित चित्रों से अपने घर की दीवारों को सजाएँ।
3. ध्यान रखें कि आपके घर के फर्नीचर का आकार गोल, त्रिकोण या षटकोण ना हो।
4. आपके घर के खिड़की-दरवाजे हमेशा अंदर की ओर खुलने वाले ही बनवाएँ। वास्तु में ऐसे खिड़की-दरवाजों को शुभ माना गया है।
5. कभी भी पश्चिम या दक्षिण दिशा वाली दीवार पर भूलकर भी कोई दर्पण ना लगाएँ।