Home Interior %e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b9%e0%a5%8b %e0%a4%98%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%9f %e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%95 110112900018_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विंटर में हो घर का हॉट लुक

Advertiesment
वामा
- झरना सरियाल

ND
आप अपने घर के लुक को सर्दियों के अनुसार बदलें, इससे दो बातें होंगी - एक तो आपका घर गर्म रहेगा और दूसरे आप भी अच्छा और तरोताजा महसूस करेंगी। कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप न केवल अपने घर को सुंदर बना सकती हैं, बल्कि गर्म भी रख सकती हैं।

1. अपने कमरे में अच्छे फूलदान को ताजे फूलों से सजाएँ। घर में सुंदर और आकर्षक कालीन और पायदान रखें। इससे कमरे की शोभा तो बढ़ेगी ही साथ ही गर्माहट भी रहेगी। दीवारों को नई पेंटिग या वॉल मुरल से सजाएँ। कुछ किताबें निकालकर साइड टेबल या शेल्फ पर रखें। यह सबसे सही समय है अपने घर पर पसंदीदा किताब पढ़ने के साथ कॉफी के मजे लेने का।

2. अपने घर को मोमबत्तियों से भी सजा सकतीं हैं। आजकल मार्केट में कितनी सारी सुंदर मोमबत्तियाँ मिलती हैं। अपने घर के लिए रंग-बिरंगी और खुशबूदार मोमबत्तियां खरीद कर शाम या डिनर के समय जलाएँ। इन्हें शीशे और पौधों के आस-पास रख दें, बहुत खूबसुरत लगेंगी।

3. आप चाहें तो अपने बाथरूम को भी थोड़े से नएपन से सुंदर बना सकती हैं, कोई सुंदर शीशा लगाकर या रंग-बिरंगी बाथ एसेसरी से सजाकर जैसे मुलायम तौलिया, शावर कर्टेन आदि।

एक बार आपने यह सारी तैयारियाँ कर ली तो अपने घर में दोस्तों और रिश्तदारों को बुलाइए। फिर देखिए आपका घर इस ठंड में कैसे जगमगाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi