Home Interior %e0%a4%b5%e0%a5%81%e0%a4%a1 %e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8 %e0%a4%ac%e0%a5%9d%e0%a4%be%e0%a4%8f %e0%a4%96%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80 110091500041_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वुड डिजाइन बढ़ाए खूबसूरती

Advertiesment
वुड डिजाइन
आशियाने की खूबसूरती में दरों दीवार ही नहीं छत की भी अहमियत होती है। यह केवल सजावट के लिए ही नहीं होती, बल्कि गर्मी में भी राहत देती है। शायद यही वजह है कि लोग अब इससे अपनी छत सजाने के लिए लाखों रुपए खर्च करते हैं।

लोगों की च्वाइस और रूम की साइज के हिसाब से फैन या वॉल साइड की डिजाइनिंग की जाती है। इसके लिए मार्केट में ढेरों डिजाइन उपलब्ध है, जिसके उपयोग से सिलिंग को बेहतर लुक दिया जाता है।

इंटीरियर डिजाइनर मनीष पटेल के मुताबिक प्लास्टर ऑफ पेरिस के अलावा वुड से भी सिलिंग डेकोर की जा सकती है। इसमें वुड का उपयोग हाई लाइटर के रूप में वुड किया जाता है। इससे आपकी कलात्मकता और घर बेहद खूबसूरत नजर आता है।

कई बार लोग फर्नीचर के अकॉर्डिंग सिलिंग में वुड डिजाइन करवाते हैं।

कभी-कभी सिलिंग से लेकर वॉल तक वुड कारीगरी की जाती है।

आजकल कई तरह की डिजाइनिंग सिलिंग पर की जाती है। इससे आप छत की बदसूरती या मिस्टेक भी छुपा सकते हैं। 28 रुपए स्क्वेयर फीट से लेकर 32 रुपए स्क्वेयर फीट तक में सिलिंग डेकोरेट की जा सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi