Home Interior %e0%a4%b5%e0%a5%89%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%ae %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%ad%e0%a5%80 %e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%a7%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8 110112500073_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वॉशरूम पर भी दें ध्‍यान

Advertiesment
वामा
हम अपने घर के ड्रॉइंग रूम, बेडरूम और कि‍चन पर तो खासी तवज्‍जो देते हैं लेकि‍न बाथरूम या वॉश एरि‍या से अक्सर सौतेला व्‍यवहार कर जाते हैं। ये टि‍प्‍स अपनाकर वॉशरूम को बनाएँ अपने घर की सबसे सुंदर जगह।

1. सबसे पहले वॉशबेसिन की सफाई से शुरूआत करें। इसको धोने के लिए 2 चम्मच बोरेक्स पाउडर डालकर साफ करें जिससे यह आईने की तरह चमक उठेगा।

2. बाथरूम बाउल को चमकाने के लिए उसमें कोक या पेय डालें और फिर आधे घंटे बाद फ्लश करें।

3. यदि बाथरूम का फर्श बहुत गंदा हो रहा है तो उसे चमकाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर छिड़कें और रगड़ कर साफ करें।

4. अपने पुराने तौलिए को फेंके नहीं उसमें फोम की शीट डालकर सिलाई लगा कर बाथरूम के आगे रखने के लिए बहुत ही बढ़िया मैट तैयार कर लें।

5. बाथरूम की टाइल्स को साफ करने के लिए थोड़े से डिटर्जेंट में 1 नींबू का रस और फिनाइल मिला कर रगड़ें, टाइल्स चमक उठेंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi