Home Interior %e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%81 %e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%b2 %e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9b %e0%a4%87%e0%a4%b8 %e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%b9 110031200051_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सजाएँ टेबल कुछ इस तरह

Advertiesment
वामा
ND
ND
शाम के खाने पर कुछ मेहमान आ रहे हैं और आप चाहती हैं कि टेबल सज्जा कुछ अलग प्रकार की हो। विशेष रुप से आप के पति के मित्र और उनकी पत्नियाँ खाने पर आ रहे हैं और आप चाहती हैं कि साज सज्जा कुछ रोमांटिक हो तो अपनाइए कुछ खास टिप्स-

अपनी लंबी आयताकार पर लंबा टेबल क्लॉथ बिछाएँ। इस पर तीन सिल्वर रनर लगाएँ। इस टेबल पर सिल्वर कटलरी अच्छी लगेगी जिस पर सुनहरे रंग की किनोर हो। नेपकिन पर सुनहरे रंग का नेपकिन रिंग लगाएँ।

इस टेबल की मुख्य सजावट फूलों से की जाएगी जो टेबल पर इस कोने से उस कोने तक सजाएँगे। सफेद शेवंती, आर्किड, जरबेरा, फर्न तथा कुछ बेलों की टहनियों को इस तरह लगाएँ जिससे फुलवारी का सा अहसास हो।

पूरे टेबल को खास रोमांटिक अंदाज देने के लिए इस पर बड़ी-बड़ी सुनहरी मोमबत्तियाँ लगाएँ और पूरे टेबल पर गेंद के आकार की सुनहरी छोटी-छोटी मोमबत्तियाँ लगाएँ।

यदि कुछ मेहमान मित्र चाय पर आ रहे हैं तो उनके लिए भी खास व्यवस्था करें। चीन में चाय छोटे-छोटे काले रंग के प्यालों में परोसी जाती है। एक बड़ी डिश में स्नैक रखे जाते हैं इस डिश में छेद होते हैं इसे भाप वाले बरतन के ऊपर रखा जाता है। साथ में लकड़ी तथा हाथी दाँत की चॉपस्टिक भी रखी जाती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi