Home Interior %e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%8f %e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%b2 %e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8 110092100016_1.htm

Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीखिए टेबल मैनर्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें घर
ND
सूप को चम्मच की नुकीली तरफ की बजाए साइड से पिएँ।

प्लेट में ढेर सारा व्यंजन एक साथ न परोस लें। इससे खाने में परेशानी होगी। देखने में भी खराब लगेगा।

पापड़, चिप्स या आवाज करने वाले व्यंजन इस प्रकार से खाएँ कि आवाज कम हो।

गुठली वाले फल को खाते वक्त गुठली को थूककर न निकालें।

चम्मच को होंठों से सटाकर इसमें गुठली को निकालें।

मछली के काँटे या माँस की हड्डियों को निकालकर प्लेट के एक साइड में रखें।

webdunia
ND
गरमागरम पूरी में उँगली से छेद न करें। इससे उँगली में गरम भाँप लगेगी और दिखने में भी खराब लगता है।

टेबल पर झूठा न फैलाएँ जो भी कचरा फेंकना हो वह कचरा फेंकने वाली प्लेट में फेंकें।

खाते वक्त खाने की रफ्तार पर भी ध्यान दें। बहुत धीमे या बहुत तेज खाना अच्छी आदत नहीं है।

डाइनिंग टेबल पर खाते वक्त किसी से किसी बात पर बहस भी न करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi