Publish Date: Sat, 27 Jan 2024 (18:09 IST)
Updated Date: Sat, 27 Jan 2024 (18:28 IST)
Toxins remove 5 fruits: गंदगी को बहार निकालने के पहले छोड़ना होंगे ये पदार्थ:- चाय, कॉफी, दूध, कोल्ड्रिंक, मैदा, बेसन, बैंगन, समोसे, कचोरी, पोहे, पिज्जा, बर्गर आदि जंग और फास्ट फूड। खाना शुरु करें:- ज्यादा से ज्यादा फायबरयुक्त भोजन। पीना शुरु करें:- चकोतरा या नींबू का रस। अब जानें कि कौनसे 10 फल पेट में जमा गंदी को बहर निकाल देते हैं।
1. नाशपाती : नाशपाती में भी बहुत मात्रा में फाइबर और पानी होता है जो पेट और आंत के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करते है। इससे मल मुलायम हो जाता है तो आसानी से बाहर निकल जाता है।
2. सेब : सेब में फाइबर और पानी भरपूर मात्रा में होते हैं जो आंतों को हाइड्रेस रखकर शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में सहायक है। इसी के साथ यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एक्टिविटी रेट को भी इक्रेंज करता है जिससे पेट की गंदगी आसानी से पास हो जाती है।
3. चकोतरा : इसमें भरपूर पानी, नारिंगेनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट और फायबर के साथ ही विटामिन सी का भरपूर स्रोत है। यह कैसी भी कब्ज हो उसे दूर कर देता है। इसके तरल पदार्थ फाइबर को उत्तेजित करते है। जिससे पांचन क्रिया ठीक रहता है कब्ज की समस्या नहीं होती है और शरीर में जमी गंदगी धीरे धीरे बाहर निकाल जाती है। चकोतरा नहीं मिले तो नींबू का प्रयोग कर सकते हैं। चकोतरा नहीं मिले तो संतरा और नींबू का सेवन करें। संतरा में फाइबर, विटामिन सी और पानी की भरपूर मात्रा होती है, जिससे कब्ज दूर होती है। इसमें नैरिनजेनिन नामक कंपाउंड होता है, जो पेट की सेहत के लिए फायदेमंद है।
4. पपीता : पपीता एकमात्र ऐसा फल है जिसमें सभी तरह के विटामिन पाए जाते हैं। आधा पपीता रोज खाएं और फिर देखें कमाल। आपकी कब्ज ही नहीं गायब होगी बल्की सभी तरह के रोगों का भी यह नाश कर देगा। पपीता पेप्सिन (Pepsin) प्राप्त करने का एकमात्र साधन है। इसमें पेप्सिन नामक तत्व पाया जाता है, जो बहुत ही पाचक होता है। यह खासकर उन स्थितियों में भोजन को पचाने में मदद करता है, जब आपका पाचन तंत्र भोजन को पचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में एंजाइम का निर्माण नहीं करता है। अत: यह हमारे शरीर के लिए अतिलाभदायी होता है। यदि आप भी नियमित रूप से एक माह तक पपीते का सेवन करते हैं तो इसके आपको हैरान करने वाले फायदे मिलते हैं।
5. अमरूद : अमरूद को जामफल भी कहते हैं यह कब्ज का दुश्मन है। इसे खाने से आपको कोई प्रॉबलम नहीं होती है तो दिन में एक पका हुआ अमरूद रोज खाएं। यह धीरे धीरे पेट की जमा गंदगी को दूर करके गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या को हमेशा के लिए दूर कर देगा। अमरूद में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। अन्य सिट्रिक फल जैसे संतरे की अपेक्षा अमरूद में चार गुना अधिक विटामिन सी होता है, जो आपकी सेहत के साथ-साथ सुंदरता के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
6. चुकंदर : यह भी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर खून को बढ़ाने का काम करता है। इसमें बिटालिन्स नामक फाइटोन्यूट्रिएंट पाया जाता है, जो बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन का कार्य करता है। इसे लिवर भी साफ रहता है।
7. केला : केले में भी फाइबर और जल बहुत मात्रा में होते हैं। इसी के साथ ही इसमें पोटेशियम, विटामिन, फोलेट भी होते हैं जो आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में सहायक है। यह कब्ज, कब्ज, गैस आदि पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं में राहत देता है।
8. एवोकाडो : इसमें फाइबर होता है जो आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने में सहायक है। इसी के साथ इसमें एंटीऑक्सिडेंट और ग्लूटाथियोन होता है जो आंत की दीवार की कोशिकाओं को रिपेअर करते हैं।
9. स्ट्रॉबेरी : इसमें भी भरपूर माता में फाइबर होता है। यह फल कब्ज और गैस को दूर करके आंत में जमा गंदगी को बाहर निकालता है। यह फल आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया बनाता है जिससे सभी विषाक्त पदार्थ बाहर निकाल जाते हैं।
10. कीवी : कीवी में विटामिन सी, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई, फाइबर, फोलेट आदि होते हैं। फाइबर, विटामिन सी और पानी की भरपूर मात्रा होने से पेट की गंदगी दूर हो सकती हैं। कीवी फ्रूट में एक्टिनिडिन नामक एंजाइम भी भरपूर होता है, जो शरीर में प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें