Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गर्मियों में नहाएं फिटकरी के पानी से, होंगे कमाल के फायदे

हमें फॉलो करें गर्मियों में नहाएं फिटकरी के पानी से, होंगे कमाल के फायदे
फिटकरी का इस्तेमाल आपने घर में होते कई बार देखा होगा। पानी को साफ करने के लिए अक्सर घरों में इसे मटके के पानी में डालकर घुमाया जाता है। फिटकरी के कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे भी है, जो आपकी कई सेहत और सौन्दर्य समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए, जानते हैं उन्हीं के बारे में - 

1 शरीर पर जमी गंदगी और कीटाणुओं को समाप्त करने के लिए फिटकरी के पानी से नहाना बहुत अच्छा उपाय है।

2 यह आपके शरीर और पसीने की बदबू को भी कम करेगा।
 
3 त्वचा के दाग धब्बे हटाने के लिए फिटकरी एक बढ़िया उपाय है। आप चाहें तो नियमित रूप से चेहरे पर फिटकरी से मसाज करें या फिर फिटकरी मिले पानी से चेहरे को साफ करें। त्वचा बेदाग हो जाएगी।
 
4  अगर आपके दांतों में दर्द है और आपको उससे निजात नहीं मिल रही, तो फिटकरी का पाउडर संबंधित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने पर आपको दांत दर्द से निजात मिलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महावीर स्वामी की आरती : रंग लाग्यो महावीर