Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बहुत ही गुणकारी व कई बीमारियों में लाभकारी है मैथी दाना

हमें फॉलो करें बहुत ही गुणकारी व कई बीमारियों में लाभकारी है मैथी दाना
मैथी दाने का उपयोग घर में मसाले के रूप में किया जाता है, जो हमारे भोजन के स्वाद को कहीं ज्यादा बढ़ा देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह के समय मैथी दाना खाने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसके फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप।
 
लेकिन सबसे पहले जानते हैं कि आपको मैथी दाने का सेवन कैसे करना है?
 
1 चम्मच मैथी दाना रातभर पानी में भिगोकर रख दीजिए और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। मैथी दाने को अच्छे से चबा-चबाकर खा लें और इसके पानी को भी पी लें।
 
मैथी दाना खाने के फायदे :
 
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट मैथी दाने का सेवन करें। यह आपको वजन कम करने में बहुत फायदा पहुंचाएगा।
 
एसिडिटी की प्रॉब्लम होगी दूर : अगर किसी को एसिडिटी की परेशानी है, तो उन लोगों के लिए भी मैथी दाना फायदेमंद होता है।
 
शुगर के मरीजों को मैथी दाने का रोजाना सेवन करना चाहिए। यह उनके शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
 
कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मैथीदाना बहुत फायदेमंद होता है। यदि आपके शरीर में कॉलेस्ट्राल की समस्या है तो आप इसका सेवन जरूर करें।
 
बालों के झड़ने की समस्या से निजात दिलाने में भी मैथी दाना बहुत फायदा करता है। इसका सेवन बालों को खूबसूरत, घना और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। चाहे तो आप इसे अपने बालों पर लगा भी सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

engineers day क्यों मनाया जाता है, जानें सर विश्वेश्वरैया के बारे में खास बातें