* ताँबे के बर्तन में पीने का पानी रखना।
* सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीना।
* सुबह का खाना दस से बारह बजे के बीच खाना।
* खाना खाते समय खुश रहना।
* भोजन के साथ सलाद खाना।
* दोनों समय के भोजन के बीच सात घंटे का अंतर।
* खाने के साथ थोड़ा पानी पीना, ज्यादा नहीं।
* खाना खाने के बाद कुल्ला करना।
* खाना खाने के बाद पाँच सौ कदम चलना।
* रात का खाना छः से नौ बजे के बीच खाना।
* रात को दस बजे के बाद कुछ नहीं खाना।
* रात को सोने के पहले दूध पीना।
* खाना खाने के बाद बाईं करवट आराम करना।
* रात का खाना सोने से दो घंटे पूर्व खाना।
* रात को ब्रश करके सोना।
* खाने का समापन मिठास (मिठाई) के साथ करना।
संकलन : रेखा मेहता