khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वर्ष 2026 में सोना रहेगा टॉप पर या कि चांदी, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

Advertiesment
सोना वर्ष 2026
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। वर्ष 2025 में सोने की अपेक्षा चांदी के भाव तेजी से बड़े हैं। चांदी में कभी बढ़ोतरी होती है तो कभी लुढ़कती है। वर्तमान में इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना के भाव 128257 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 1,79,088 रुपए प्रति किलो हो गई है। इसमें घट-बढ़ चलती रहती है। हालांकि हर शहर के भावों में अंतर है। ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2026 में चांदी टॉप पर रहेगी या कि सोना? किस चीज में इन्वेस्ट करना ज्यादा अच्छा रहेगा? 
 
वर्ष का राजा गुरु: 19 मार्च 2026 से रौद्र नाम संवत्सर प्रारंभ होगा। यानी विक्रम संवत 2083 से प्रारंभ होगा रौद्र संवत्सर। इस संवत्सर के राजा गुरु और मंत्री मंगल होंगे। इस बार नववर्ष गुरुवार से शुरू हो रहा है, इसलिए इस वर्ष के राजा गुरु (बृहस्पति) होंगे। गुरु को धर्म, अध्यात्म, ज्ञान, नैतिकता, न्याय और शिक्षा का प्रतीक माना जाता है। इसी के साथ ही गुरु की धातु सोना और पीतल है। नग में पुखराज उसका नग है।
 
सोना रहेगा टॉप पर: वर्तमान में बृहस्पति मिथुन राशि में अतिचारी है। 2 जून 2026 को वे कर्क राशि में उच्च के होकर गोचर करेंगे। जब बृहस्पति उच्च के होंगे तो वे सोने के दाम आसमान पर पहुंचा देंगे। इसलिए अभी से ही सोने में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। 
 
वर्ष 2026 के ग्रह गोचर: वर्ष 2026 में बृहस्पति 2 जून तक मिथुन राशि में रहेंगे, फिर 2 जून से 31 अक्टूबर तक कर्क राशि में रहेंगे। कुंभ से निकलकर 5 दिसंबर को राहु मकर में गोचर करेगा। सिंह से निकलकर केतु कर्क में गोचर करेगा। 16 जनवरी 2026 को धनु से निकलकर मंगल मकर में गोचर करेगा। इसके बाद वह कुंभ, मीन, मेष, मिथुन, कर्क और सिंह में गोचर करेंगे। इस बीच शनि की वक्री और मार्गी गति मीन में ही रहेगी। मूलत: शनि, बृहस्पति, राहु, केतु और मंगल का ही ज्यादा प्रभाव रहेगा।
 
ग्रह गोचर का फल: कई देशों में मंदी के संकेत हैं लेकिन भारत की अर्थ व्यवस्था में जबरदस्त उछाल आएगा। जब गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, तो यह उच्च अवस्था में होंगे, जिससे कुछ समय के लिए आर्थिक स्थिरता, सरकारी कल्याण योजनाओं, कृषि और रियल एस्टेट क्षेत्र में सुधार की उम्मीद की जा सकती है। चांदी की अपेक्षा सोना तेजी से बढ़ेगा। शेयर मार्केट में संतुलन बना रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Dhanu Sankranti: धनु संक्रांति के दिन करें 3 अचूक उपाय, सूर्य और पितृ का दोष होगा दूर