Independence Day 2011 %e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%a8 %e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%be 111081100063_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नमन तुमको देश मेरा

अनंत प्रसाद 'रामभरोसे'

Advertiesment
स्वतंत्रता दिवस 2011
सूर्य चंदा और तारे
के सुखद मनहर नजारे
हैं सजाते देश को नित
स्वर्ण किरणों के सहारे,
गोधुली जिसकी सुहानी
सुखद है जिसका सवेरा
नमन तुमको देश मेरा।
अहा! पर्वत और घाटी
धन्य अपनी धूल माटी
अर्चना में लिप्त जिसकी
वेद मंत्रों के सुपाठी,
देवताओं की धरा यह
साधु-संतों का बसेरा
नमन तुमको देश मेरा
हम चले सबको जगाने
जागरण का गीत गाने
विश्वगुरु फिर से बनाने,
उठ गए हैं हम धरा से
अब मिटाने को अंधेरा
नमन तुमको देश मेरा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi