Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वतंत्रता दिवस : क्या कहते हैं भारत के सितारे

Advertiesment
august 15 astrology
समस्त देशवासियों एवं पाठकों को 70वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं...!
 

 
स्वतंत्रता दिवस की कुंडली को ज्योतिष की नजर से देखें तो जानेंगे कि भारत के लिए यह वर्ष कैसा रहेगा? स्वतंत्रता का यह दिवस हमारे लिए क्या भविष्य लाया है? 
 
इस वर्ष देश को नए आयाम मिलेंगे। विदेशों में भारत की छवि बढ़ेगी। दिन-प्रतिदिन विदेशों से कई विषयों पर समझौते व सहयोग प्राप्त होगा। 
 
देश में महिला वर्ग की स्थिति में सुधार होगा। नए मार्ग खुलेंगे व उन्नति होगी। विज्ञान के क्षेत्रों में उन्नति होगी। कृषि के क्षेत्रों में प्रगति होगी। गुरु की स्थिति से विद्यार्थी वर्ग को नई तकनीकी शिक्षा में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

webdunia

 

उत्तराखंड, केरल व बिहार जैसे स्थान पर नुकसान हो सकता है। इस वर्ष कहीं बाढ़ से तो कहीं प्राकृतिक प्रकोप से नुकसान हो सकता है। 
 
वर्ष उन्नति व विकास वाला रहेगा। 15 अगस्त 2016 की कुंडली के अनुसार भारत विकास की ओर अग्रसर होगा।  विश्व में ऊंचाई की ओर जाने वाला वर्ष रहेगा। हमारी तरफ अन्य देशों का झुकाव बढ़ेगा।

भारत नई छवि में उभरेगा। राहू की स्थिति भारत के लिए अत्यंत फायदे वाली रहेगी। भारत का लोहा सारा विश्व मानेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत विभाजन के यह हैं 10 बड़े कारण