प्रीति सोनी
जिसकी सुहानी सुबह है होती,
होती सुनहरी शाम..
वीर बहादुर जन्मे जिसमेंं, मेरा भारत देश महान..
भारत की माटी के पुतले,
लोहे के माने जाते हैं ..
गांधी, नेहरू, सुभाष, तिलक इस नाम से जाने जाते हैं
सोने से दिन यहां पर
चांदी सी है रात
नदियों में अमृत की धारा सुंदर- सुंदर घाट
मेरे देश की माटी ऐसी,
जहां जन्म लेते भगवान..
मेरा भारत देश महान, मेरा भारत देश महान ...।