Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

15 अगस्त विशेष : निखर रहे हैं ध्वज के तीनों रंग...

Advertiesment
Tiranga Flag
हर पल निखर रहा है, हर रंग तिरंगे ध्वज का।
उपलब्धियों से संवर रहा है, हर रंग तिरंगे ध्वज का ।।1।।


 
सीमाओं पर सख्ती, आतंकी शक्तियों का पुरजोर दमन।
बढ़ा रहा नित-नव मनोबल, सेनाओं का सशक्तीकरण।।
 
रॉकेट, मिसाइल, उपग्रह प्रेषण में, इसरो के कमाल।
अणु ऊर्जा, डिजिटल-क्रांति, दूरसंचार में उपलब्ध्यिां बेमिसाल।।
 
ये सब केसरिया रंग की निखार रहे शान हैं ।।2।।
 
अमेरिका, यूरोप, इंग्लैंड, मध्यपूर्व, अफ्रीका, जापान से मैत्री संबंध।
विदेशी उपक्रमियों को आमंत्रण, निवेश के अगणित अनुबंध।। 
 
कूटनीतिक सफलताएं, विश्वशांति के लिए भरपूर योगदान।
विनम्र अंतरराष्ट्रीय सकारात्मक सहयोग बने हमारी पहचान।
 
ये सब श्वेत रंग का बढ़ा रहे मान हैं ।।3।।
 
स्थिर-सुदृढ़ अर्थव्यवस्था, समुन्नत खेती के संवर्द्धक प्रयास।
अनुकूल मानसून से भरपूर फसलों का सुखद आभास।।
 
कालेधन पर प्रभावी अंकुश, कर-व्यवस्था का युक्तियुक्तकरण।
निवेशों का प्रोत्साहक, वित्तीय रीति-नीति का हर एक चरण।।
 
विश्व मंदी में भी सुस्थिर अर्थव्यवस्‍था, बनी हमारी पहचान है।
ध्वज के हरे रंग में निहित अब, समृद्धि की अनंत संभावनाओं का वरदान है ।।4।।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भैंस ढूंढने वाली यूपी पुलिस अब ढूंढेगी कुत्ता...




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi