Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तिरंगे के बाजार पर चीनी ड्रैगन का कब्जा

दिल्ली में हर पांचवां तिरंगा हैं चीनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें तिरंगा झंडा
खिलौनों के बाजार में पैर जमाने के बाद अब देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता का प्रतीक तिरंगे के बाजार पर भी ड्रैगन कब्जा जमाने लगा है।

दिल्ली के सदर बाजार में झंडों के थोक विक्रेता दीपक ने बताया कि दिल्ली में चीनी तिरंगे तेजी से लोकप्रिय हो रहे है। यहां बिकने वाले झंडों में 20 प्रतिशत चीन से आयात होता है और 80 प्रतिशत भारतीय है।

webdunia
FILE

दीपक ने बताया कि अधिकतर कार्पोरेट कार्यालय और दूसरे बडे़ संस्थान चीन में बने तिरंगे ही खरीदते है।

एक अन्य थोक दुकानदार गौरव ने बताया कि चीन से आयात होने वाले झंडों में न सिर्फ चीन का कपडा़ इस्तेमाल होता है बल्कि इनकी कटाई और छपाई का काम भी चीन में ही होता है।

साधारण तौर पर लोग इन्हें देश में बने झंडों के मुकाबले ज्यादा पसंद करते हैं। दुनिया के हर देश का झंडा बेचने वाले दीपक का कहना है कि चीनी सूत के कपडे़ पर रंग ज्यादा अच्छी तरह उभरता है और यह ज्याद टिकाऊ भी होता है।

यही कारण है कि 20 प्रतिशत ज्यादा कीमत होने के बावजूद लोग चीनी झंडा खरीदते हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi