India Election 2009 %e0%a4%8f %e0%a4%86%e0%a4%b0 %e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%87 109042600089_1.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ए आर अंतुले

Advertiesment
हमें फॉलो करें अब्दुल रहमान अंतुले
, रविवार, 26 अप्रैल 2009 (16:02 IST)
नौ फरवरी 1929 को महाराष्ट्र के रायगढ़ में जन्मे अब्दुल रहमान अंतुले मुंबई की कोलाबा सीट से 14वीं लोकसभा के सदस्य हैं। अल्पसंख्यक मामलों के केन्द्रीय मंत्री अंतुले दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने वकालत की पढ़ाई बंबई और लंदन में की है।

अंतुले 1962 से 76 तक महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य रहे और कई अवसरों पर राज्य सरकारों में मंत्री रहे। राज्यसभा में रहने के बाद केन्द्रीय राजनीति में भी सक्रिय रहे। एक समय पर उन्हें इंदिरा गाँधी का विश्वसनीय माना जाता था।

कई पुस्तकों के लेखक अंतुले पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं और वे कई विवादों में भी शामिल रहे हैं। पार्टी ने फिर से उन्हें रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi