Publish Date: Sun, 26 Apr 2009 (14:47 IST)
Updated Date: Sun, 26 Apr 2009 (14:47 IST)
वर्तमान में देश के विज्ञान और तकनीक मंत्री कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध वकील हैं। 8 अगस्त 1948 को पंजाब के जालंधर में जन्मे कपिल की शिक्षा दीक्षा दिल्ली और अमेरिका में हुई है।
भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल रह चुके सिब्बल एक कवि भी हैं और उनका एकम कविता संग्रह भी प्रकाशित हो चुका है। वे विभिन्न विषयों पर समाचार पत्र और पत्रिकाओं में लिखते हैं। भारत सरकार के बहुत से महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके कपिल पहले भारतीय मंत्री हैं जोकि अंटार्कटिका पर जा चुके हैं।
वे दिल्ली के चाँदनी चौक से कांग्रेस के सांसद रहे हैं और पार्टी ने उन्हें फिर एक बार यहीं से अपना प्रत्याशी बनाया है।