Publish Date: Sat, 02 May 2009 (11:43 IST)
Updated Date: Sat, 02 May 2009 (11:42 IST)
भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे गोपीनाथ मुंडे बीड महाराष्ट्र से लोकसभा के लिए प्रत्याशी हैं। बीड उनका गृह जिला है। वे राज्य में अन्य पिछड़ी जातियों के बड़े नेता हैं।
लातूर जिले के रेनापुर से विधायक मुंडे पार्टी के महासचिव भी हैं। वे जनसंघ के दिनों से ही पार्टी में सक्रिय रहे हैं और उन्होंने अपने संबंधी स्वर्गीय प्रमोद महाजन के साथ मिलकर राज्य में पार्टी का जनाधार मजबूत किया है। उन्होंने राज्य में भाजपा को काडर बेस्ट पार्टी से मास मूवमेंट में बदलने का काम किया है।
WD
Publish Date: Sat, 02 May 2009 (11:43 IST)
Updated Date: Sat, 02 May 2009 (11:42 IST)