Publish Date: Sat, 02 May 2009 (12:02 IST)
Updated Date: Sat, 02 May 2009 (12:00 IST)
श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी आंध्र की राजनीति के दिग्गज एन टी रामाराव की बेटी हैं और कांग्रेस की केन्द्रीय सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रही हैं। पार्टी ने इस बार उन्हें फिर से विशाखापटनम से चुनाव मैदान में उतारा है। उनके पति डग्गूबती वेंकटेश्वर राव विधानसभा की पारचुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि उनकी छोटी बहन भुवनेश्वरी का विवाह एन.चंद्रबाबू नायडू से हुआ है। इस बार पुरंदेश्वरी का मुकाबला भाजपा के लोकप्रिय वकील और पूर्व मेयर डी.बी. सुब्बा राव से है। कांग्रेस को भरोसा है कि अपनी भाषण कला से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली पुरंदेश्वरी ने जिस तरह से मंत्रालय का कामकाज संभाला है उसी कौशल और योग्यता से वे इस बार भी चुनाव जीतने में सफल होंगी।