Publish Date: Sun, 26 Apr 2009 (12:42 IST)
Updated Date: Sun, 26 Apr 2009 (12:42 IST)
आगरा के पास फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राज बब्बर सपा के टिकट पर लोकसभा के सदस्य रहे हैं लेकिन सपा से निलंबित किए जाने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए।
तेइस जून 1952 को आगरा में जन्मे राज हिंदी और पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वे तीन बार आगरा से लोकसभा का सदस्य रहने के बाद राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं।
1994 से राजनीति में सक्रिय होने वाले बब्बर लंबे समय तक समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं लेकिन सपा महासचिव अमर सिंह से विवाद होने के बाद वे सपा से निलंबित कर दिए गए थे। 5 अक्टूबर, 2008 को वे कांग्रेस में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें फतेहपुर सीकरी से अपना प्रत्याशी बनाया।
WD
Publish Date: Sun, 26 Apr 2009 (12:42 IST)
Updated Date: Sun, 26 Apr 2009 (12:42 IST)