नेहा मित्तल
शीतल मंद हवा के झोंके से जहाज के पाल लहरा रहे हैं । हवा से बातें करते हुए सू्र्य की किरणों से खेल रहे हैं एवं अन्य सैलानियों के साथ इस दौड़ में भाग रहे हैं। आप भी इन सबका आनंद लेना चाहते हैं तो न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में जाएँ। यह शहर ‘सिटी ऑफ सेल्स’ के नाम से मशहूर है। 650
साल पहले ऑकलैंड में माओरी समुदाय के लोगों ने यहाँ की उपजाऊ भूमि पाकर यहाँ पर स्थायी रूप से रहने का फैसला किया है।यहाँ विभिन्न स्थानों पर ज्वालामुखी पाए जाते हैं। ऑकलैंड में प्रमुख पहाड़ हैं माउंट ईडन और वन ट्री हिल, इन दोनों पहाड़ों में इनके लक्षण दिखाई देते हैं। विकसित देशों में गिनी गई यह माउंट ईडन तथा वॅन ट्री हिल में ज्वालामुखी के शंकू यहाँ पर पाए जाते हैं। माउंट ईडन 200 मीटर ऊँचा पहाड़ है जिसकी चोटी से आप शहर के सुंदर नज़ारे देख सकते हैं। वन ट्री हिल पहाड़ का नाम इसके ऊपर स्थित एक पुराने पाईन ट्री के नाम पर रखा गया है। सर जॉन कैम्पबेल को इस स्थान पर दफनाया गया था। इन्होंने अपने समय के दौरान शहर के विकास में एक अहम भूमिका निभाई थी। ऑकलैंड हार्बर ब्रिज शहर का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। ए-4 गली में हाइवे बने हैं। बहुत ही कम समय में यहाँ वाहनों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी है कि जापान के इंजीनियरों ने इस समस्या का समाधान अन्य कूचा का निर्माण कर उन्हें बनाए गए हैं। |
ऑकलैंड डोमेन नाम का एक विशाल पार्क है जहाँ पर विभिन्न प्रकार के वृक्ष भिन्न रूप के वाटिका एवं खेलने के लिए आपका मनोरंजन करते हैं। इस स्थान की विशेषता यह है कि उष्णदेशीय पौधे ग्लासहाउस में रखे जा सकते
|
|
|
ऑकलैंड डोमेन
ऑकलैंड डोमेन नाम का एक विशाल पार्क है जहाँ पर विभिन्न प्रकार के वृक्ष भिन्न रूप के वाटिका एवं खेलने के लिए आपका मनोरंजन करते हैं। इस स्थान की विशेषता यह है कि उष्णदेशीय पौधे ग्लासहाउस में रखे जा सकते हैं।
ऑकलैंड के संग्रहालय डोमेन के दक्षिण में स्थित हैं। पोलिनेशियन के आर्टिफेक्ट विश्व में सबसे ज्यादा इस स्थान पर संग्रहीत किए गए हैं। जहाँ पर न्यूजीलैंड के इतिहास को सँजोकर रखा गया है। लगभग 150 वर्ष पहले 30 मीटर की लम्बाई में माउरी युद्ध जिसे टोटरा पेड़ से काटा गया है एवं इस संग्रहालय में रखा गया है।
पर्यटकों के लिए एक विशेष प्रोग्राम आयोजित किया जाता है वह है प्राचीनकाल के नृत्य माउरी। इस नृत्य का इस संग्रहालय में प्रदर्शन होता है।
न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है ऑकलैंड विश्वविद्यालय। सैलानियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम इस स्थान पर आयोजित किए जाते हैं एवं आम जनता के लिए यह विश्वविद्यालय खोला गया है। बच्चों के लिए डिस्कवर सेंटर ऑकलैंड के संग्रहालय में खोले गए हैं।
डोमेन के पश्चिम दिशा में स्थित है पार्नल विलेज। ऐतिहासिक स्थल प्राचीन निवासियों के घर, गिरजाघर,स्थित है। निक्टोरियन कला की इमारतें, गैलरी, एन्टीक दुकान तथा कारीगरी का प्रयोग कर विभिन्न वस्तुएँ बनाई गई हैं।
ओटिया स्क्वेयर
क्वीन स्टेट में आप एक विजिटर सेंटर देख सकते हैं जहाँ पर आपको विभिन्न प्रकार की जानकारियाँ मिल सकती हैं। ऑकलैंड तथा न्यूजीलैंड के बारे में मिल सकता है (Ph 0-9 3603999) कौंसिल की इमारतें, पुराने टाउन हॉल, ओटिया सेंटर सांस्कृतिक परिसर ऑकलैंड आर्ट गैलरी के पास स्थित है। 1887 में बनी इस सुंदर प्राचीन इमारत में न्यूजीलैंड की चित्रकला देख सकते हैं।
यदि आप कुछ रोमांचित कर देने वाले पर्यटक स्थलों पर घूमना चाहते हैं तो ग्लोवर्म गुफा आप देख सकते हैं। क्रिस्टल माउंटेन 20 कि.मी कि दूरी पर है।
मस्ती भरा खेल है बग्गी जम्पिंग लेकिन इस में आप पुल पर एक गाइड ले सकते हैं एवं जेट बोट के माध्यम से वन्घानुई नदी का आनन्द ले सकते हैं।
सर्फिंग, रेफटिंग, वन्य जीवन का भ्रमण कर सकते हैं। मोटरबाइक के माध्यम से इन स्थानों में यात्रा कर सकते हैं। लोर्ड ऑफ दी रिंग्स फिल्म की शूटिंग इस स्थान पर की गई थी। जंगलों में अनगिनत जानवरों को देखकर फिल्म के निर्देशक पीटर जैक्सन ने
यहाँ पर शूटिंग की थी।फिल्म में इन प्राकृतिक दृश्यों को देखा जा सकता है।
जलाशय से जो प्रेम करते हैं उन्हें यहाँ के बीच पर विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। कई प्रकार की जल क्रीड़ाओं का आनंद आप यहाँ पर उठा सकते हैं। ऑकलैंड की सुन्दरता को आपकी नजरों का इंतज़ार है।