Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बीजिंग के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल

Advertiesment
हमें फॉलो करें बीजिंग
PRPR
बीजिंग विश्व का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। यह चीन की राजधानी भी है। यहाप्रमुख आकर्षण का केंद्र विश्व प्रसिद्ध चीन की दीवार है। इसके अलावा यहाँ पर ऐतिहासिक स्मारक, राजा-महाराजाओं के महल देखे जा सकते हैं।

बीजिंग राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक केंद्र है। यहाँ पर मिंग टांब एक प्राचीन ऐतिहासिक स्थल है, जहाँ मिंग राजवंश के राजाओं की समाधि है।

थियान्मेन स्क्वायर - यह विश्व का सबसे बड़ा स्क्वायर है, जो शहर के बीचोंबीच वहाँ की संसद के चारों ओर बना है। इस स्क्वायर में हरी-भरी घास व पौधे बहुत ही सुंदर लगते हैं। इसके चारों ओर महत्वपूर्ण स्मारक स्थित है।

चीन की दीवार 6661 किलोमीटर लंबी है तथा लगभग 15 फुट चौड़ी है। यह विश्वभर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

पैलेस संग्रहालय
इस संग्रहालय में विभिन्न प्रकार के राजमहल काप्लेक्स हैं। यहाँ पर स्थित राजा महाराजाओं के महल बहुत ही प्रसिद्ध हैं।

बीजिंग में आधुनिकता एवं प्राचीनता दोनों परस्पर देखी जा सकती हैं। एक तरफ प्राचीन ऐतिहासिक स्मारक हैं तो दूसरी तरफ विशाल बहुमंजिला इमारतें स्थित हैं। आधुनिक तकनीकी की गाड़ियाँ देखी जाती हैं। बड़े-बड़े शापिंग मॉल्स भी नजर आते हैं।

रास्ता

बस, अन्य वाहन आदि के माध्यम से बीजिंग शहर का भ्रमण कर सकते हैं।

हवाई अड्डा

बीजिंग का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अन्य देशों के हवाई अड्डों से संपर्क में है।

रेलसेवा

रेलसेवा के माध्यम सपर्यटक कहीं भी पहुँच सकते हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi