World tourism day 2024: विश्व के 5 खूबसूरत देश, यहां की खूबसूरती को देख जीवनभर नहीं भूलेंगे
विश्व के पांच सबसे सुंदर देश, यहां जाकर मन हो जाएगा प्रसन्न
Publish Date: Fri, 27 Sep 2024 (13:16 IST)
Updated Date: Fri, 27 Sep 2024 (13:27 IST)
World tourism day in hindi: प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमारी इस पृथ्वी पर सैंकड़ों देश है। हर देश में प्राकृतिक सुंदरता के दर्शन किए जा सकते हैं। इसी के साथ ही ऐतिहासिक इमारतों के साथ ही प्राचीन सभ्यता के दर्शन भी होते हैं। यदि हम भारत की बात करें तो यहां पर प्रकति के हर नजारे देखा जा सकते हैं साथ ही ऐतिहासिक स्मारक और प्राचीन सभ्यता को भी देखा जा सकता है। आपको अपने जीवन में विश्व की इन 5 जगहों पर जरूर जाना चाहिए।
1. भारत : भारत का उत्तराखंड राज्य स्वर्ग की तरह नजर आता है। इसे देवभूमि कहते हैं। यहां पर आप शांत, सुंदर अध्यात्म और प्राकृतिक नजारों से भरपूर जगहों को देख सकते है। यहां से ही शिवालिक की पहाड़ी श्रृंखलाओं को निहारा जा सकता है। उत्तराखंड में ऋषिकेश, हरिद्वार, आदि कैलाश, केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री यमनोत्री जैसी जगहों पर प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही अध्यात्म की गंगा भी बहती है।
2. न्यूज़ीलैंड : न्यूज़ीलैंड एक द्वीप राष्ट्र है जहां कि सुंदरता देखते ही बनती है। यहां विविध भौगोलिक विशेषताएं हैं। जैसे, फियोर्ड, झीलें और हरे-भरे पहाड़। यहां के लोगों और संस्कृति को देखना भी अद्भुत है। इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत देश माना जाता है। इसके बाद नार्वे, स्विट्ज़रलैंड, ग्रीस, नामिबिया, आइसलैंड, भारत आदि का नाम आता है। न्यूज़ीलैंड की राजधानी वेलिंगटन बहुत ही सुंदर है। यहां के लोग प्रकृति के प्रति बहुत सतर्क हैं। यहां के लोग वही सामान खरीदते हैं जिससे वातावरण कम से कम प्रदूषित हो सके। साथ ही, यहां के लोग पर्यावरण हितैषी घरों को महत्व देते हैं। यही कारण है कि इस देश को क्लाइमेट और साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए इस लिस्ट में 5वें नंबर पर शामिल किया गया है।
3. डेनमार्क: यह देश लिस्ट में नौवें स्थान पर है। यह देश भी अपनी संस्कृति और बेहतर हेल्थ सुविधा के साथ ही फार्मास्युटिकल एक्सपोर्ट, दूसरे देशों को खाद्यान्न में मदद, विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिए स्वेच्छा से सहयोग और गरीब देशों को डोनेशन देने में आगे रहने के लिए जाना जाता है। यहां के लोगों का जीवन-स्तर उच्च और अच्छा है।
4. भूटान : हिमालय की वादियों में बसा भूटान एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां पर यदि पासपोर्ट नहीं भी है तो किसी फोटो आईडी से आपको प्रवेश मिल सकता है। यहां पर आप 14 दिनों तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हो। यहां जाकर आपको सुकून और शांति के साथ ही खुशी का अहसास होगा। यह एक बौद्ध बहुल राष्ट्र है।
5. थाईलैंड: थाईलैंड एक बहुत ही खूबसूरत बौद्ध राष्ट्र है। यहां भारत से हर वर्ष लाखों लोग घूमने जाते हैं। यहां खओ लाक, कोल लांटा, सूरत थानी, कंचनाब्यूरी, नखोन रात्चासीमा, सुखोथाई, च्यांग राय, अयुथिया आदि सैकड़ों ऐसे स्थान है जहां जाकर आप मंत्रमुग्ध हो जाओगे। यहां जाने से पहले यहां की राजनीतिक परिस्थिति और मौसम का आकलन जरूर कर लें।