Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सितारा जोड़ियों के पसंदीदा हनीमून स्पॉट

हमें फॉलो करें सितारा जोड़ियों के पसंदीदा हनीमून स्पॉट
फिल्मी सितारों ने चुने बेहतरीन हनीमून स्पॉट
 
बॉलीवुड स्टार्स जब हर काम अपने एक खास अंदाज में करते हैं तो भला हनीमून डेस्टिनेशन के चुनाव में उनकी पसंद और स्टाइल की झलक का जलवा कैसे नहीं दिखेगा। साथ ही उनके चुनिंदा हनीमून डेस्टिनेशन में खूबसूरती, आकर्षण, प्यार और ग्लैमर का तड़का होना लाजिमी है।
 
ग्लैमर की दुनिया के इन जगमगाते सितारों को मीडिया और कैमरा-लाइट्स से दूर रहते हुए अपनी प्राइवेसी का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए उनकी सैर की ज्यादातर योजनाएं सीक्रेट रखी जाती हैं और ऐसे हनीमून स्पॉट चुने जाते हैं जहां वे आम लोगों की तरह अपने निजी पलों का मजा ले सके और भीड़ या कैमरे की निगाहों से बचे रहे। पेश है बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के शानदार हनीमून डेस्टिनेशन

1.  करीना कपूर- सैफ अली खान
 
webdunia

 
(हनीमून डेस्टिनेशन – गास्टाड, स्विट्जरलैंड) 
 
पटौदी के चिराग छोटे नवाब सैफ अली खान और बेबो की शादी ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। अपनी मच अवेटिड रॉयल शादी और भव्य रिसेप्शन की तरह इस बॉलीवुड सितारा जोड़ी का हनीमून डेस्टिनेशन भी बेहद खूबसूरत और खास रहा। अपनी हनीमून ट्रिप के लिए इस कपल ने स्विस एल्प्स को चुनते हुए स्विट्जरलैंड में बसे बेहद खूबसूरत, आकर्षक और शांत जगह गास्टाड जाने का फैसला किया।
 
स्विट्जरलैंड को ‘पृथ्वी का स्वर्ग’ कहा जाता है। सफेद बर्फ से ढंकी एल्प्स की खूबसूरत पहाड़ियां, चारों ओर हरियाली, मन को मदहोश कर देने वाली नदियां, कल-कल करते झरने हर किसी का मन मोह लेते हैं। वैसे तो स्विट्जरलैंड छोटा-सा देश है, लेकिन यहां स्कीइंग, लंबी पैदल यात्रा, पर्वतारोहण जैसी कई रोमांचक गतिविधियों के साथ बेहद खूबसूरत और सुखद सैर का मजा लिया जा सकता है।
 
जाहिर है एक हनीमून कपल के लिए स्विट्जरलैंड एकदम सही और खूबसूरत चुनाव है।  हालांकि सैफ और करीना अपनी हनीमून ट्रिप के दौरान पहली बार एकसाथ स्विट्जरलैंड नहीं पहुंचे थे, इससे पहले भी ये ग्लैमरस जोड़ा गास्टाड में एकसाथ छुट्टियां बिता चुका है।

2. विद्या बालन- सिद्धार्थ रॉय कपूर 
 
webdunia

 
(हनीमून डेस्टिनेशन – कैरेबियन आइलैंड)
 
बॉलीवुड के दो बड़े सितारे ‘सैफीना’ की रॉयल शादी का क्रेज कुछ कम हुआ ही था, कि डर्टी पिक्चर स्टार विद्या बालन और यूटीवी हेड सिद्धार्थ रॉय कपूर की शादी की खबरें मीडिया में छा गईं। हालांकि इस सेलेब्रिटी जोड़ी ने अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट अफेयर ही बनाए रखा, लेकिन आखिरकार मीडिया ने पता लगा ही लिया, कि ये जोड़ा हनीमून के लिए खूबसूरत और आकर्षक कैरेबियन आइलैंड पर जा रहा है।
 
कैरेबियन आइलैंड में खूबसूरती भी है और तन्हाई के साथ रुमानी एहसास भी। सुंदर और आकर्षक समुद्र तट, सफेद रेतीले तटों पर साफ और नीला पानी, चारों ओर हरे-भरे पहाड़। एक हनीमून कपल के लिए इससे बेहतर जगह और क्या हो सकती है। हालांकि विद्या अपने जन्मदिन की खुशी अपने परिवार के साथ मनाना चाहती थी, जिसके चलते उन्होंने अपने हनीमून को तय समय से पहले खत्म करते हुए मुंबई का रुख कर लिया था।

फिल्मी सितारों ने चुने बेहतरीन हनीमून स्पॉट

webdunia

 




3. ऐश्वर्या राय – अभिषेक बच्चन
 
जूनियर बच्चन अभिषेक और खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय ने शादी के बाद अपने हनीमून के लिए यूरोप को चुना। वैसे इस कपल का पसंदीदा हॉली डे डेस्टिनेशन न्यूयॉर्क है जहां छुट्टियां बिताना इन्हें खासतौर पर पसंद आता है।

webdunia

 
 
 (हनीमून डेस्टिनेशन – यूरोप)
 
यूरोप वास्तव में अपनी कुदरती खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है लेकिन यहां की नाइटलाइफ भी बेहद आकर्षक और रोमांचक है। यहां के पार्क दुनिया के सबसे खूबसूरत पार्कों में शुमार किए जाते हैं। यूरोप में बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं जो साल में लगभग -6-8 आठ महीने बर्फ की खूबसूरत सफेद चादर से ढंके रहते हैं वहीं दूसरी ओर खूबसूरत हरी-भरी वादियां हैं जो सुंदर और आकर्षक फूलों के साथ रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं।

4. इमरान खान – अवंतिका

webdunia
(हनीमून डेस्टिनेशन – फुकेट)
 
अपने बेहतरीन लुक और अनूठी साहसी भूमिकाओं के कारण अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय इमरान खान और उनकी बचपन की दोस्त अवंतिका ने शादी के बाद अपने हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर फुकेट को चुना। फुकेट थाईलैंड में स्थित फुकेट एक बेहद खूबसूरत और अलग-थलग आइलैंड है।
 
फुकेट को दुनिया के सबसे सुंदर समुद्र तटों में शामिल किया जाता है। साफ और नीला पानी, सफेद रेत से ढंके रेशमी चमकदार समुद्र तट अपनी खूबसूरत और आकर्षण के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इतना ही नहीं, तटों के किनारे नारियल के पेड़ों की कतारें भी कम मनमोहक नहीं लगतीं।
webdunia


थाईलैण्ड के इस सबसे बड़े और सबसे सुंदर समुद्र तट के पास कई अच्छे रिसॉर्ट होटल भी हैं। यहां आबादी अपेक्षाकृत कम है। इसलिए यह शहर के भीड़भाड़ और कोलाहल से बचा हुआ है। यही वजह रही, कि अवंतिका और इमरान ने अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखते इसे अपने हनीमून के लिए चुना।

5. शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
 
webdunia

 
(हनीमून डेस्टिनेशन – बहमास)
 
बॉलीवुड की खूबसूरत और सेक्सी अदाकारा शिल्पा शेट्टी और लंदन के कारोबारी राज कुंद्रा ने अपनी ग्रैंड वेडिंग के बाद अपने हनीमून के लिए बहमास जाने का फैसला किया।
 
शिल्पा शेट्टी के साथ अपनी शानदार हनीमून ट्रिप के लिए राज ने बहमास के पैराडाइज आइलैंड में अटलांटिस रिसॉर्ट पर एक रीगल स्वीट बुक किया था, जो अपने बेहतरीन कैसीनो, अद्भुत समुद्री जीवन, सांस थमा देने वाले झरनों और लैगून्स के लिए दुनियाभर में बेहद मशहूर है। कुदरती सुंदरता से लबरेज बहमान न सिर्फ बहुत मनोहारी है बल्कि जिंदगी की भागदौड़ और थकान के बाद यहां बिताए पल मन में सुकून के साथ फिर से नया जोश और स्फूर्ति भर देते हैं।
 
6. लारा दत्ता- महेश भूपति

webdunia
 
(हनीमून डेस्टिनेशन – बाली)
 
बॉलीवुड अदाकारा लारा दत्ता और टेनिस स्टार महेश भूपति दोनों ही शादी के बाद अपनी व्यावसायिक जिम्मेदारियों में व्यस्त हो गए थे। महेश को टेनिस मैच के सिलसिले में तुरंत ही दुबई जाना पड़ा था, जबकि लारा को अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होना पड़ा। आखिरकार दोनों ने कुछ समय के लिए अपने करियर कमिटमेंट्स को कुछ समय के लिए पीछे छोड़ते हुए हनीमून के लिए वक्त निकालने का मन बना ही लिया। इस तरह उनके बिलेटिड हनीमून की प्लानिंग हुई और दोनों हनीमून के लिए पहुंच गए बाली।
 
इंडोनेशिया के बाली द्वीप को विश्‍व के सबसे रोमांटिक और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शुमार किया जाता है। बाली जावा द्वीप और लोम्बोक नदी के पास स्थित है। अपनी कला और संस्कृतिक विशेषताओं के लिए मशहूर बाली में कुदरती सुंदरता भी चारों ओर बिखरी पड़ी है। यही वजह है कि नवविवाहित जोड़े हनीमून के लिए इस द्वीप को अपनी प्राथमिकता की सूची में रखते हैं।
ALSO READ: गोवा घूमने जा रहे हैं, तो यह ज़रूर जान लें...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेस 3 की जोरदार एडवांस बुकिंग, दिल्ली में जबरदस्त क्रेज