Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूक्रेन की 10 खास जगहें जो है बेहद खूबसूरत

हमें फॉलो करें Top ten 10 Ukraine cities

अनिरुद्ध जोशी

, सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (17:43 IST)
Top ten 10 Ukraine cities
Ukraine tourist places: यूक्रेन इस वक्त रशिया रूस के साथ युद्ध कर रहा है। यूक्रेन कभी सोवियत संघ यानि अखंड रूस का हिस्सा हुआ करता था। लेकिन 1990 के बाद से वह एक स्वतंत्र देश है। तभी से यूक्रेन का झुकाव अमेरिका और उसके सहयोगी देशों, पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब की ओर रहा है। आओ जानते हैं यूक्रेन की 10 खूबसूरत जगहों के बारे में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
1. कीव : यह यूक्रेन की राजधानी है। यह यहां की गुफाओं और सेंट सोफिया कैथेड्रल के मठ के लिए प्रसिद्ध है। यह रूस का सबसे पुराना मठ है, जिसकी स्थापना 1051 में संत एंथोनी ने की थी। उच्च लावरा घंटी टॉवर कीव में सबसे ऊंचा स्थान है। इसकी ऊंचाई 96.5 मीटर है। इसके अलावा यहां पर स्थानीय संस्कृति और व्यंजनों का लुफ्‍त उठा सकते हैं। यह एक हरा-भरा शहर है
 
2. ओडेसा : यह काला सागर पर स्थित एक बंदरगाह है। समुद्र तट का आनंद लेने के लिए यहां लोग आते हैं। ओडेसा को 'पर्ल ऑफ द ब्लैक सी' के रूप में भी जाना जाता है। यहां भूलभुलैया वाली सड़के और चौराहों से गुजरना अद्भुत है। यहां समुद्री तटों के साथ ही जंगली जंगल, पर्वत और रिजॉर्ट हैं। 
 
3. ज़ुफ़िज़िया : यह यूक्रेन की ड्रेपर नदी के तट पर बस एक खूबसूरत शहर है जो अपने विचित्र द्वीपों के लिए जाना जाता है, जिसमें खोरित्सिया का मुख्य द्वीप भी शामिल है जो शहर के बीच में स्थित है। यहां भयानक जंगल, राष्ट्रीय उद्यान और नदी नालों के बीच बाइक से या पैदल यात्रा करने का अलग ही रोमांच है। यहां और भी कई द्वीप हैं जो रोमांच को बढ़ाते हैं।
 
4. चेर्निहाइव : यह डेस्ना नदी के तट पर बस बहुत ही खूबसूरत शहर है। इसकी गणणा यूक्रेन के प्राचीन शहरों में की जाती है। यहां खूबसूरत इमारतों वाला कैथरीन चर्च और पायत्नित्सकाया चर्च है। यहां और भी कई खूबसूरत इमारतें हैं जो प्राचीन यूक्रेन को प्रदर्शित करती हैं।
 
5. पोल्टावा : यह वोरसाला नदी के किनारे स्थित एक शहर है जो 18 वीं शताब्दी में कोसैक्स और रूसी ज़ार पीटर-I के बीच एक पौराणिक लड़ाई के इतिहास का साक्षी है। पोल्टावा अपने संग्रहालयों के लिए भी जाना जाता है, जिनमें से कई सैन्य इतिहास के लिए समर्पित हैं। सुकून का यह शहर सांस्कृतिक धरोहर का शहर है। 
 
6. मेहरारोड : यह खोरोल नदी पर बसा शहर है जिसे म्योरहोर कहा जाता है जो मूलत: एक स्लीपी स्पा टाउन है। यह अपने भूमिगत झरनों के लिए भी पहचाना जाता है।  यहां पर यदि आप तैरना नहीं पसंद करते हैं, तो आप खोरोल नदी से नाव या पेडलू ले सकते हैं। यहां आगंतुकों के लिए घुमावदार रोशनी वाली पवनचक्की और एक संगीतमय पानी का फव्वारा भी है। हरे भरे शहर को देखने के लिए आप घोड़े की सवारी भी ले सकते हैं। शहर में पाए जाने वाले वुडलैंड्स भी प्रसिद्ध हैं।
 
7. स्लाव्सके : यदि आप बर्फ से प्यार करते हैं यहां जा सकते हैं। लविवि के दक्षिण-पश्चिम में, स्की रिसॉर्ट के रूप में सबसे अच्छा जाना जाता है। यहां स्कीयर का आनंद ले सकते हैं। स्लावस्के में आनंद लेने के लिए बहुत सारी अन्य गतिविधियां भी हैं जैसे कि झीलों में मछलियां पकड़ना, बेरी और मशरूम की उपजाऊ भूमि की सैर करना। लंबी पैदल यात्रा ट्रेल्स के साथ-साथ घुड़सवारी और माउंटेन बाइकिंग भ्रमण यहां कर सकते हैं।
 
8. लविवि : इसे यूक्रेन का सांस्कृतिक केंद्र कहा जाता है। उसके स्ट्रोम शहर में यहां हर मोड़ पर वास्तुकला की उत्कृष्ट कृतियां, आरामदायक सड़कें और गॉथिक चर्च  दखने को मिल जाएंगे। ओल्ड टाउन के केंद्र में रयनोक स्क्वायर है, जिसके चारों ओर कैफे, संग्रहालय, रेस्तरां और रंगबिरेंगे घर हैं। सेंट्रल में एक टाउन हॉल है, जिस पर आप चढ़कर शहर का सुंदर दृश्य देख सकते हैं।
 
9. कार्पेथियन, यूक्रेनी ट्रांसकारपैथिया : पश्चिमी यूक्रेन में, राखीव क्षेत्र में, दिलोवो गांव के पास इस क्षेत्र में लेक सिनेविरी है जो यूक्रेन की सबसे बड़ी झील है। यह ट्रांसकारपैथियन क्षेत्र के मेझगिर्स्की जिले के सिनेविर्स्काया पोलीना गांव के पास स्थित है। चारों ओर से देवदारों के वृक्ष से घिरी यह झील कार्पेथियन में समुद्र तल से 989 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। झील के बीचोबीच एक छोटा सा टापू है। यह बहुत खूबसूरत जगह है। 
 
10. विन्सेशिया : यूक्रेन की दूसरी सबसे लंबी नदी के तट पर बसा शहर। शहर में सुकून का अनुभव होने के साथ ही आप शानदार वास्तुकला का अचंभा भी देखेंगे। जेसुइट मठ की किलेबंदी के रूप में बनाई गई दीवारें शामिल हैं जो अभी भी गर्व से खड़ी हैं। यहां इतिहास बहुत ही प्राचीन है। कहते हैं कि यहां पर एक विशाल कंकाल है जो 30,000 साल से अधिक पुराना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा- घबराहट हो रही है, फैंस को सताई बिग बी की सेहत की चिंता