है। यहाँ दुनिया भर के कई पक्षियों के दर्शन हो जाएँगे। यहाँ जानवरों के रहने के लिए इतने सुंदर घर बने है कि आपको यकीन नही होगा कि यहाँ जानवर रहते हैं ।पार्क-
लिना मैकी पार्क यहाँ का सबसे बड़ा पार्क है। यह बहुत ही सुंदर है। यह पार्क देखते हुए आप समुद्र के बारे में , इसमे रहने वाले प्राणियों के बारे में बहुत ही गहराई से समझ पाएँगे। यहीं आप शार्क, डॉल्फिन, व्हेल आदि मछलियों को देख पाएँगे।
लेपलैंड एक छोटा शहर-
लेपलैंड फिनलैंड का एक बेहद खूबसूरत शहर है। कहते हैं कि यह सांताक्लोज का घर है। यहाँ क्रिसमस के समय ही जाया जाता है और यहाँ होने वाले उत्सव का मजा लिया जाता है। फिर क्यों ना निकाले अपना बैग और चल पड़ें नीले देश के सुहाने सफर पर । जहाँ प्रकृति पलक बिछाकर आपका इंतज़ार कर रही हैं।