India Pak Article %e0%a4%af%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%81 %e0%a4%a4%e0%a4%95 %e0%a4%b9%e0%a5%88 %e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%a4 108122400136_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यहाँ तक है हमारी ताकत

Advertiesment
भारत पाकिस्तान युद्ध सैन्य कार्यवाही सैनिक सेना नौसेना थलसेना वायु सेना आतंकवाद आतंकवादी हमला
भारत का मिसाइल कार्यक्रम
अस्त्र
* हवा से हवा में 110 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइल 'अस्त्र' का भारत
ND
ने 13 सितंबर 2008 को उड़ीसा के चाँदीपुर में सफल परीक्षण किया था।

* यह मिसाइल 15 किलोग्राम युद्धक सामग्री ढोने में सक्षम है।

* दुश्मनों को उलझाने तथा ध्वनि की गति से तेज उड़ने वाले सुपर सोनिक विमानों को भी नष्ट करने में यह मिसाइल सक्षम।

* वर्तमान बीवीआर (बियांड विजुअल रेंज) श्रृंखला की मिसाइलों में सबसे ज्यादा उन्नत।

पृथ्वी 1, 2 तथा 3
* सतह से सतह पर 150 से 2500 किलोमीटर की मारक क्षमता।
* युद्धाग्र भार क्षमता : 500 से 1000 किलोग्राम तक।
* भारतीय मुद्रा में कीमत : 3 करोड़ से अधिक।
* स्थिति : विकसित और तैनात

आकाश
* सतह से हवा में मार करने की क्षमता।
* मारक क्षमता : 25 किलोमीटर
* युद्धाग्र भार क्षमता : 55 किलो
* स्थिति : विकसित और तैनात।

त्रिशूल
* सतह से हवा में मार करने की क्षमता।
* मारक क्षमता : 500 मीटर से 9 किलोमीटर तक।
* युद्धाग्र भार क्षमता : 15 किलो
* परीक्षण : 30 बार से ज्यादा।
* स्थिति : विकसित और तैनात।

नाग
* टैंक प्रतिरोधी मिसाइल
* मारक क्षमता : 5 किलोमीटर तक।
* परीक्षण : 25 बार से ज्यादा।
* स्थिति : विकसित और तैनात।

अग्नि-1 से 5 तक
* मध्यम से लंबी दूरी तक की मिसाइल।
* मारक क्षमता : 5000 किलोमीटर तक।
* युद्धाग्र भार क्षमता : 1 टन।
* स्थिति : विकसित और तैनात।

ब्रह्मोस
* सतह से सतह और पोत व पनडुब्बी से हवा में प्रहार।
* मारक क्षमता : सतह से सतह पर 290 किलोमीटर, पोत या पनडुब्बी से हवा में 14 किमी।
* युद्धाग्र भार क्षमता : 200 किलो
* परीक्षण : 3 बार से ज्यादा।
* स्थिति : सफल परीक्षण।

पाकिस्तान े मिसाइल कार्यक्रम पर एक नजर
हत्फ -1/1 ए
* कम दूरी की मारक मिसाइल।
* युद्धाग्र भार क्षमता : 500 किलो।
* मारक क्षमता : 80 से 100 किलोमीटर।

हत्फ -2
* मध्यम दूरी की मिसाइल।
* युद्धाग्र भार क्षमता : 500 किलो।
* मारक क्षमता : 300 किलोमीटर।

हत्फ-3
* मध्यम दूरी की मिसाइल।
* युद्धाग्र भार क्षमता : 500 किलो।
* मारक क्षमता : 550 किमी।

एम-11
* मध्यम दूरी की मिसाइल।
* युद्धाग्र भार क्षमता : 800 किलो।
* मारक क्षमता : 280 किमी।

शाहीन-1
* मध्यम दूरी की मिसाइल।
* युद्धाग्र भार क्षमता : 1000 किलो।
* मारक क्षमता : 750 किलोमीटर।

शाहीन-2
* लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल।
* युद्धाग्र भार क्षमता : 1000 किलो।
* मारक क्षमता : 2500 किमी।

गौरी-1
* मध्यम दूरी की मिसाइल।
* युद्धाग्र भार क्षमता : 500 से 750 किलो।
* मारक क्षमता : 1300 से 1500 किलोमीटर।

गौरी-2
* लंबी दूरी की मिसाइल।
* युद्धाग्र भार क्षमता : 750 से 1000 किलो।
* मारक क्षमता : 2000 से 2300 किलोमीटर।

गौरी-3
* लंबी दूरी की मिसाइल।
* युद्धाग्र भार क्षमता : 1000 किलो से अधिक।
* मारक क्षमता : 3000 किमी।

(नईदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi