Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ककड़ी-अंगूर की सब्जी

Advertiesment
हमें फॉलो करें खाना खजाना

राजश्री कासलीवाल

ND

सामग्री :
250 ग्राम अंगूर, 150 ग्राम लंबी ग्रीन ककड़ी, 50 ग्राम मावा, 50 ग्राम मूँगफली दाने बारीक पिसे हुए, 1 ‍चम्मच लाल मिर्च पिसी हुई, पाव चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच धनिया पावडर, एक छोटा चम्मच सौंफ, चुटकीभर हींग, चुटकीभर राई-जीरा, नमक स्वादानुसार, बघार के लिए तेल।

विधि :
सर्वप्रथम अंगूर को साफ करके धो लें। ककड़ी को धोकर लंबे टुकड़ों में काट लें। मावे को हाथ से मसलकर बारीक कर लें। एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरे व सौंफ-हींग का छौंक लगाकर ककड़ी के पीसेस डाल दें।

गैस की आँच धीमी करके कड़ाही को ढँक दें। 2-3 मिनट पकने के बाद उसमें अंगूर डालकर सीझने दें। अब मसाला डालकर हिलाएँ। साथ ही मावा और पिसी मूँगफली डालकर पाव कप पानी डाल दें। ककड़ी और अंगूर दोनों अच्छी तरह पकने के बाद आँच बंद कर दें। लीजिए तैयार है ककड़ी-अंगूर की स्वादिष्ट सब्जी। खुद भी खाएँ, औरों को भी खिलाएँ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi