Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तिरंगा पनीर तंदूरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें तंदूरी पनीर
सामग्री :
250 ग्राम ताजा पनीर, 1 चम्मच पुदीना चटनी, 3/4 चम्मच चिली सॉस, 3/4 चम्मच टोमॅटो सॉस, डेढ़ बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच अचार मसाला, दही 75 ग्राम, बेसन पाव कटोरी, लाल मिर्च व गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, कटा हरा धनिया।


विधि :
ताजे पनीर को तीन भागों में काट लें। हर परत के ऊपर पुदीना चटनी, अचार मसाला, चिली सॉस व टोमॅटो सॉस लगा लें और उसे एक के ऊपर एक रखें।


तत्पश्चात दही को फेंट कर उसमें बेसन, तेल, नमक, लाल मिर्च व गरम मसाला मिलाएं। घोल को 5 मिनट तक हिलाएं और इसमें पनीर को डुबो कर तंदूर में सेंके। अब हरे धनिया से सजा कर तिरंगा तंदूरी पनीर पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi