सामग्री :
500 ग्राम पीली मक्का का आटा, 100 ग्राम सूजी (रवा), 150 ग्राम दही, 50 ग्राम तिल्ली, 15 से 20 ग्राम बड़ी सौंफ, 7 से 10 कालीमिर्च, शक्कर 2 चम्मच, आवश्यकतानुसार नमक, 2 ग्राम मीठा सोडा, 1 चम्मच लाल मिर्च।
विधि :
सर्वप्रथम मक्का आटा छान लें। अब कालीमिर्च, सौंफ, तिल्ली को दरदरा पीस लें। और आटे में मिला दें। फिर उसमें लाल मिर्च, मीठा सोडा, नमक, शक्कर, दही डालकर आवश्यकतानुसार गाठिए या नर्म रोटी के आटे-सा गूँथ लें।
अब प्लास्टिक की शीट या पन्नी पर कुडलई की मशीन से कुडलई की छोटी-छोटी चकलियाँ बनाकर कुछ देर सूखने दें।
अब कड़ाही में तेल गर्म करके तैयार चकलियों को मध्यम आँच पर कुरकुरी होने तक तल लें। टेस्टी नमकीन मक्का चकली खुद खाएँ और मेहमानों को भी खिलाएँ।