Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पनीर टिक्की विद बर्गर

- नुपूर नीमा

Advertiesment
हमें फॉलो करें पनीर टिक्की विद बर्गर
ND

सामग्री :
150 ग्राम पनीर, 2 हरी मिर्च, 1 प्याज, आधा चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच भूना मैदा, 2 बड़े चम्मच तेल, 1 बर्गर, हरा धनिया (कटा हुआ), नमक स्वाद के हिसाब से।

विधि :
सर्वप्रथम पनीर को कद्दूकस कर लें। उसमें बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, धनिया, नमक, चाट मसाला और मैदा मिलाकर टिकिया बना लें।

अब इन टिकिया को तल लें। तत्पश्चात बर्गर को बीच में से काटकर उल्टा करके सेंक लें। बर्गर में टिक्की लगाकर टोमॅटो कैचअप और हरी चटनी के साथ घर आए मेहमानों को पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi