Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पौष्टिक पनीरी रोल

Advertiesment
हमें फॉलो करें पौष्टिक पनीरी रोल

राजश्री कासलीवाल

ND

सामग्री :
तीन रोटी, 100 ग्राम पनीर, आधा कटोरी चीज, 2 टमाटर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पावडर, 1 प्याज, 3-4 लहसुन, 1/2 कटोरी टोमॅटो सॉस, हरा धनिया, काला व सादा नमक स्वादानुसार।
  सर्वप्रथम पनीर को कद्दूकस करके रख लें। अब लहसुन, प्याज व टमाटर को बारीक काट लें। एक कड़ाही में तेल गरम करके बारीक कटी सामग्री का छौंक कर अच्छी तरह सेंक लें। साथ ही मसाला भी डाल दें। मसाला तेल छोड़ने लगे तब कद्दूकस पनीर डाल दें।      

विधि :

2 मिनट बाद गैस बंद कर चीज व हरा धनिया डाल दें। मसाला ठंडा होने के लिए खुला छोड़ दें। अब रोटी को तवे पर गरम करके तैयार मिश्रण आवश्यकतानुसार रोटी पर फैला दें।

ऊपर से सॉस डाल कर रोटी का रोल बनाकर पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi