Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्याज का सूप

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्याज का सूप
ND

सामग्री :
2 बीच साइज के आलू, 3 बीच साइज के टमाटर, 50 ग्राम बीन्स, 100 ग्राम पत्ता गोभी, 600 ग्राम प्याज, 100 ग्राम कसी हुई चीज, 1 बड़ी चम्मच मक्खन, 1 1/2 चम्मच नमक, 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर, तलने के लिए तेल या घी।

विधि :
आलू, बीन्स, टमाटर, पत्तागोभी व 100 ग्राम प्याज को छीलकर महीन काट लें। इसे 12 कप पानी देकर मदी आँच पर उबालें। अच्छी तरह उबल जाने पर सूप की चलनी से पतला छान लें।

केवल ऊपर का पानी ही छानें, गाढ़ा हिस्सा छोड़ दें। इसे ढँककर रख दें। बचे हुए प्याज के लम्बे पतले लच्छे काट कर बादामी तल लें। किसी बर्तन में मक्खन गर्म कर कॉर्न फ्लोर को सेंक लें और छना पतला सूप डाल दें।

आधी चीज, तला हुआ प्याज व नमक मिलाकर 1/2 घंटा उबालें। परोसते समय बची चीज बुरका कर परोसें। इसके साथ ब्रेड को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट कर बादामी तल कर परोसने में भी अच्छे लगते है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi