Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्रूट्‍स-खुरमानी-पाइ

Advertiesment
हमें फॉलो करें खुरमानी
ND

सामग्री :
250 ग्राम खुरमानी, 4 सेव, 1 केला, 50 ग्राम खोआ, 7 1/2 बड़ी चम्मच शक्कर, 1 बड़ा चम्मच ब्राउन शुगर, 2 टुकड़ा दालचीनी, 2 लौंग, 3 बड़े चम्मच पिसी शक्कर, 1 चम्मच पिसी दालचीनी, 2 नींबू का रस, 4-5 बूँद लाल रंग (कोचीनिल), 200 ग्राम क्रीम, 1/2 चम्मच मक्खन।

विधि :
खुरमानी को 2-3 घंटे भिगो दें। बीज हटाकर खुरमानी में 4 चम्मच शक्कर व 1 नींबू का रस मिलाकर उबाल लें।

इसे मिक्सी में चलाकर सूप की छलनी से छान लें। खोआ कस लें। खुरमानी में खोआ व लाल रंग मिला दें।

webdunia
ND
सेव व केले की अलग-अलग बारीक फाँकें कर लें। सेव में साढ़े तीन बड़ी चम्मच शक्कर, 1 नींबू का रस, दालचीनी, लौंग और 1/2 कप पानी मिलाकर नर्म होने तक पका लें, फिर केले के टुकड़े मिलाकर उतार लें।

1 बेकिंग डिश में मक्खन लगा लें। खुरमानी का पल्प बिछा 100 ग्राम क्रीम फैला दें। इसके ऊपर सेव व केले को बिछा दें।

ऊपर से बची क्रीम, पिसी शक्कर, पिसी दालचीनी बुरका दें। गर्म (350 डिग्री सेल्सियस) ओवन में 15-20 मिनट बेक कर लें। गर्म-गर्म परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi