Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वाद भरे हेल्दी चटपटे हरियाले कबाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें चटपटे हरियाले कबाब
सामग्री :
250 ग्राम पालक, 75 ग्राम सोयाबीन, पनीर 100 ग्राम, पिसी मूंग दाल 30 ग्राम, ब्राउन ब्रेड 1 स्लाइस, थोड़ा-सा कटा हुआ अदरक लहसुन, एक छोटा चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच चना मसाला, हरा धनिया 10 ग्राम, हरी मिर्च 2, नमक स्वादानुसार।

विधि :
सोयाबीन को सबसे पहले 10-15 मिनट पानी में भिगो दें। अब कटे पालक, लहसुन, हरा धनिया, मिर्च, मूंग दाल, ब्रेड तथा जीरा, नमक, चाट मसाला और भीगे हुए सोयाबीन को एक साथ मिलाकर छोटे-छोटे चपटे (टिकिया की तरह) गोले बना लें।

तत्पश्चात एक पैन में हल्का-सा तेल लगाकर गर्म करें, फिर तैयार गोलों को उलट-पलट कर सुनहरा होने तक तल लें। हरे धनिए की चटनी के साथ गरमा-गरम चटपटे हरियाले कबाब का मजा उठाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi