Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बरसात के मनभावन व्यंजन : चटपटी भुट्‍टा पकौड़ी

Advertiesment
Bhutta or Butta Recipe
सामग्री : 


 
ताजे नर्म भुट्टे 1 किलो, एक-डेढ़ कप बेसन, 1 शिमला मिर्च, 1 प्याज( बारीक कटे हुए), 1 चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, चुटकी भर हींग, 1 चम्मच चिली सॉस, 2 चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच सौंफ, स्वादानुसार नमक और तेल (तलने के लिए)।
 
विधि : 
 
सबसे पहले भुट्टे कद्दूकस कर लें। फिर इसमें बारीक कटी सब्जियां, दोनों तरह के सॉस, नमक, अदरक व हरी मिर्च पेस्ट, हींग तथा सौंफ डालकर अच्छे से मिला लें और थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार कर लें। 
 
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें भुट्टे के मिश्रण के पकोड़े मध्यम आंच पर सुनहरे होने तक तल लें। पेपर पर अतिरिक्त तेल निकालने के लिए रखें। मनभावन भुट्‍टा पकौड़ी को टोमॅटो सॉस या ही चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रीय ख्याति के अंबिका प्रसाद दिव्य पुरस्कारों हेतु पुस्तकें आमंत्रित