Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंस्टेंट उत्तपम, जानें रेसिपी और फायदे

हमें फॉलो करें इंस्टेंट उत्तपम, जानें रेसिपी और फायदे
सामग्री :
 
1/2 कप रवा या सूजी, 1/2 कटोरी खट्टा दही, 1 बारीक कटी हरी मिर्च, एक बड़ा प्याज बारीक कटा, 1/2 चम्मचलाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, बारीक कटा हरा धनिया, थोड़ा सा तेल।
 
विधि :
 
सबसे पहले रवे को छान लें। दही को रवई से मथ लें। अब खट्टे दही में नमक और रवा घोल लें। गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा पानी डाल दें। फिर दो घंटे के लिए इसे फूलने दें। बारीक कटे प्याज और हरी मिर्च और मसाला मिला दें। जब लगे कि अच्छा खमीर उठ चुका है तो मोटे पेंदे के तवे में थोड़ा सा तेल लगाकर रवा उत्तपम फैला दें।
 
एक साइड से सिकने के बाद उत्तपम पलट दें। जब पूरी तरह सिक जाए तो गरमा-गरम इंस्टेंट रवा उत्तपम टोमॅटो सॉस या हरी चटनी के साथ पेश करें। 
 
उत्तपम खाने के फायदे-
 
1. रवा उत्तपम बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। यह पचाने में आसान होता है।
 
2. रवा उत्तपम कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। यह आपके शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है। 
 
3. यह आपके शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति करता है। प्रोटीन में मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करने वाले आवश्यक पोषक तत्व है। उत्तपम में आयरन और कैल्शियम जैसे कई खनिजों का समृद्ध स्रोत होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।
 
4. उत्तपम बेहद स्वादिष्ट और हल्का कैलोरी वाला व्यंजन है, जो आपकी भूख को संतुष्ट करता है तथा वजन घटाने वाले आहार में उत्तपम को सबसे अच्छा विकल्प माना गया है।
 
5. उत्तपम में विटामिन सी होता है, जो आपकी रक्त वाहिकाओं, ऊतकों और विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व देता है।
 
6. उत्तपम को एक स्वस्थ भोजन माना जाता है क्योंकि इसमें बहुत कम संतृप्त वसा होता है, जो हृदय रोगों के खतरे को दूर करता है।
 
7. रवा उत्तपम को अधिक सेहतमंद बनाने के लिए अपनी पसंद की सब्जियों का प्रयोग करें।
 
नोट : उत्तपम बनाते समय ध्यान रखें कि सब्जियां बारीक कटी हुई होनी चाहिए ताकि टॉपिंग आसानी से हो जाए।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व योग दिवस 2021 : घर में रहते हुए हमने जाना है योग का महत्व